Ticker

6/recent/ticker-posts

बॉक्सिंग व कुश्ती खेल के चयन ट्रायल में खिलाड़ियों का हुआ चयन

 बॉक्सिंग व कुश्ती खेल के चयन ट्रायल में खिलाड़ियों का हुआ चयन

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर  - बॉक्सिंग खेल के जिला स्तरीय व कुश्ती खेल के मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। 

खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश खेल भवन लखनऊ के तत्वाधान में प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर वर्ग महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 24 दिसम्बर 2025 तक लखनऊ में व प्रदेश स्तरीय सब जूनियर कुश्ती बालिका प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 27 दिसम्बर 2025 तक मऊ में किया जा रहा है। जिसमें प्रतिभाग हेतु राहुल चोपडा क्रीडाधिकारी सहारनपुर मण्डल सहारनपुर की देख-रेख में जिला व मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। बॉक्सिंग खिलाड़ियों का चयन प्रवीन कुमार सहायक प्रशिक्षक (बॉक्सिंग) एवं कुश्ती खिलाड़ियों का चयन आदेश कुश्ती प्रशिक्षक के द्वारा किया गया। 
बॉक्सिंग खेल के जिला स्तरीय चयन ट्रायल में आस्था पाहवा, नन्दनी शर्मा, कन्नू देवी, हर्षिका राणा का चयन किया गया। उपरोक्त जिला स्तर पर चयनित बॉक्सिंग खिलाडी 16 दिसम्बर 2025 को डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर में आयोजित होने वाले मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करेंगें। कुश्ती खेल के मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल में आरोही तोमर, पूर्वी तोमर, आयशा, आरजू, मनस्वी, दिव्या पुण्डीर, प्रचीन, शगुन, रैना, श्रद्धा कपिल (सहारनपुर) का चयन किया गया। मण्डल स्तर पर चयनित कुश्ती खिलाडी 25 से 27 दिसम्बर, 2025 तक स्पोर्ट्स स्टेडियम मऊ में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर कुश्ती बालिका प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगें।  इस अवसर पर प्रताप सैनी, तबरेज अहमद, लाल धर्मेन्द्र प्रताप,  पुनीत कुमार आर्य, जयेन्द्र कुमार, प्रियंका चौहान आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

कार व ट्रैक्टर की भिड़ंत में दो घायल