Ticker

6/recent/ticker-posts

राज्य सीनियर खो-खो टीम चयन प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु जिले के खिलाड़ी चयनित

राज्य सीनियर खो-खो टीम चयन प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु जिले के खिलाड़ी चयनित

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- गाजियाबाद में होने वाली राज्य सीनियर खो-खो टीम चयन प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु सहारनपुर जिले के खिलाड़ियों का चयन डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मे आयोजित चयन ट्रायल मे किया गया। खिलाड़ियों का चयन जिला खो-खो संघ सहारनपुर के सहसचिव व एथलेटिक्स प्रशिक्षक लाल धर्मेंद्र प्रताप के निर्देशन मे गौरव पाल, चौधरी साफियाज व जीनत पठान के सहयोग से किया गया। 

जिला खो खो संघ सहारनपुर के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि 58वीं राष्ट्रीय सीनियर खो-खो प्रतियोगिता जिसका आयोजन भारतीय खो्-खो महासंघ के तत्वाधान मे तेलंगाना प्रदेश के काज़ीपेठ जिले में 11 से 15 जनवरी, 2026 तक होना है में भाग लेने हेतु उत्तर प्रदेश राज्य खो्-खो टीम का चयन भारतीय खो-खो महासंघ के पर्यवेक्षक के निर्देशन मे उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर खो-खो टीम का चयन 14 दिसंबर 2025 (रविवार) को गाजियाबाद में होगा। सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि उक्त राज्य खो-खो टीम चयन प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु आज सहारनपुर जिले के मैक्स फोर्ट वर्ल्ड स्कूल कैलाशपुर, ग्रीनफील्ड अकादमी नानोता, ब्राउनवुड पब्लिक स्कूल, डी.ए.वी पब्लिक स्कूल सहित 9 शिक्षण संस्थाओं के निम्नलिखित 10 बालिकाओं सहित 35 खिलाड़ियों ने चयन में भाग लेकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों का चयन जिला खो-खो संघ सहारनपुर के सहसचिव व एथलेटिक्स प्रशिक्षक लाल धर्मेंद्र प्रताप के निर्देशन मे गौरव पाल, चौधरी साफियाज व जीनत पठान के सहयोग से किया गया। जिला खो खो संघ सहारनपुर के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों की घोषणा कल की जाएगी। उन्होने बताया कि भाग लेने आए खिलाड़ियों में बालिका वर्ग में मिस्बा, आयशा, खुशी, फरहा, नाबिया, मुस्कान, वैष्णवी, रिमशा, ज़ाइमा साक्षी व बालक वर्ग में दक्ष, वीर प्रताप सिंह, नैतिक पंवार, मोहम्मद मोनिश, मोहम्मद शाकिब, आदिल, नबील खान, शाहबुल खान, तलाह खान, महकर, सार्थक, विपांशु , वंश, कुणाल पंवार , राघव त्यागी, आदित्य सैनी, पारस यादव, गीतांश शर्मा, आयुष सैनी, आयान, वात्सल्य कुमार, निवेश कुमार, कासिफ ख्वाजा, कुणाल यादव, अल्तमश रहे। चयनित खिलाड़ियों के राज्य चयन प्रतियोगिता में उत्तम प्रदर्शन हेतु जिला ओलम्पिक संघ सहारनपुर के अध्यक्ष व पूर्व राज्य मंत्री संजय गर्ग, शिक्षाविद डॉ. सुभाष चौधरी, शिक्षाविद अनिल भाटी, प्रोफेसर संदीप गुप्ता, डॉ. मनोज सिंधी, मुस्तकीम अंसारी, रश्मि टेरेंस, पंकज गर्ग, विवेक कांबोज, हैदर चौधरी, मनीष कुमार, मनोज प्रजापति आदि ने शुभकामनाएं दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

राज्य सीनियर खो-खो टीम चयन प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु जिले के खिलाड़ी चयनित