स्वास्थ्य और स्वच्छता के महत्व को बढ़ावा देने के लिए ग्लोकल विश्वविद्यालय ने वितरित की सेनेटरी नैपकिन और जिलेट ब्लेड किट
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-ग्लोकल विश्वविद्यालय में आज स्वास्थ्य और स्वच्छता के महत्व को बढ़ावा देने के लिए सेनेटरी नैपकिन और जिलेट ब्लेड किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम ग्लोकल विश्वविद्यालय के अतिरिक्त प्रतिकुलाधिपति श्री सैयद निजामुद्दीन के संरक्षण में, कुलपति प्रोफेसर डॉ. जॉन फिन्बे की प्रेरणा और कुलसचिव प्रोफेसर शिवानी तिवारी की अनुप्रेरणा से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शोभा त्रिपाठी और श्री जमीरुल इस्लाम के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर प्रॉक्टर एंड गैंबल (P&G) कंपनी के सौजन्य से, छात्रों को जिलेट ब्लेड किट और छात्राओं को सेनेटरी नैपकिन वितरित किए गए। इस कार्यक्रम के दौरान 1000 छात्रों और 800 छात्राओं को किट वितरित किए गए ।कार्यक्रम के समापन पर, श्री जमीरुल इस्लाम ने प्रॉक्टर एंड गैंबल कंपनी के प्रतिनिधि श्री प्रवीण कुमार का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस सहयोग में अहम भूमिका निभाई और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायता की।
0 टिप्पणियाँ