Ticker

6/recent/ticker-posts

मण्डल स्तरीय जूनियर हॉकी बालक चयन -ट्रायल हुआ सम्पन्न

मण्डल स्तरीय जूनियर हॉकी बालक चयन -ट्रायल हुआ सम्पन्न

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-खेल निदेशालय उप्र खेल भवन लखनऊ के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर हॉकी बालक प्रतियोगिता का आयोजन 26 से 31 दिसम्बर, तक विजयंत खण्ड स्टेडियम, गोमतीनगर लखनऊ में किया जा रहा है, जिसमें प्रतिभाग कराने हेतु आज को मण्डल स्तरीय हॉकी चयन/ट्रायल राहुल चोपडा क्रीडाधिकारी की देख-रेख में सम्पन्न किया गया।

इस अवसर पर डा करन सिंह सैनी अध्यक्ष जिला हॉकी संघ सहारनपुर, प्रदीप कुमार शर्मा अंकामा हॉकी प्रशिक्षक, राहुल टॉक सचिव जिला हॉकी संघ सहारनपुर एवं सुश्री मेनका  टॉक उप सचिव आदि उपस्थित रहे। समन्वय जूनियर बालक हॉकी मण्डल स्तर पर चयनित खिलाड़ी-अभय प्रताप, रोहित वाल्मिकी, रूद्र शर्मा, विनय, अनंत, युगांत यादव, फराज खान, प्रेम कंडेरे, अभिनव शर्मा, अंश, अंकुर सिंह नेगी (सहारनपुर), सोहित कुमार, युवराज सचान, अथर्व भारद्वाज, वंशु, उवैश (मु.नगर) का चयन किया गया है तथा आरक्षित खिलाडी के रूप अक्षय सिंह, हिमांशु, अवि पाल, हार्दिक शर्मा का चयन किया गया।*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एचडीआरए में सुशासन कैंप का आयोजन,16मानचित्र स्वीकृत 25 निर्गत