पूर्व प्रधानमंत्री स्व चौधरी चरण सिंह ने सदैव किसान और देश मजदूर वर्ग के अधिकारों को दिलाने का काम किया-चौधरी अब्दुल वाहिद
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी की जयंती को किसान दिवस रूप में मनाया समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्श और सिद्धांतों का अनुसरण किया और 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
अंबाला रोड स्थित पार्ट जिला कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के चित्र पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा किसान के सच्चे हितेषी थे जिन्होंने सदैव किसान और देश मजदूर वर्ग के अधिकारों को दिलाने का काम किया।उन्होंने कहा कि जबसे भाजपा सत्ता में आई है किसानों पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। बढ़ती मंहगाई के कारण फसल उत्पादन की लागत दिनों दिन बढ़ती जा रही है। भाजपा किसानों को उनकी फसल की एमएसपी की कानूनी गारंटी नहीं देना चाहती है। अपनी मांगों को लेकर किसानों ने जबर्दस्त आंदोलन किया। इसमें सैकड़ों किसानों की जानें चली गई। लेकिन भाजपा सरकार ने किसानों की एक बात नहीं सुनी। सपा के प्रदेश सचिव मांगेराम कश्यप पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार का रवैया लगातार किसानों की मांगों के प्रति संवेदनशून्य रहा है। किसानों की परेशानियां बढ़ती जा रही है। खाद की अनुपलब्धता से फसलों की उत्पादकता घटती जा रही है। विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है। किसानों की जमीनों की लूट का धंधा भाजपा राज में खूब पनपा है। किसानों की जमीनों का मुआवजा बिना बाजार भाव दिए अधिग्रहण हो रहा है। यह उनके साथ अन्याय की पराकाष्ठा है।विशेष आमंत्रित सदस्य रतन यादव सपा के वरिष्ठ नेता फरहाद आलम गाड़ा ने कहा कि चौधरी साहब कृषि और उद्योग को एक दूसरे का पूरक मानते थे। उनके विचार से औद्योगिक प्रगति की संभावना कृषि की संपन्नता के द्वारा ही हो सकती है। वे कृषि को प्रमुखता देते थे। किसानों के बेटों को आरक्षण का लाभ देना चाहते थे। उन्होंने केन्द्र में वित्तमंत्री के रूप में बजट में 70 प्रतिशत धनराशि गांव गरीब और खेती के लिए रखी थी।वरिष्ठ सपानेता चौधरी अब्दुल गफूर एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी चौधरी चरण सिंह के रास्ते पर हमेशा से चलती आई है। चौधरी साहब की कृषि नीति से देश की आर्थिक तरक्की होगी और किसानों की खुशहाली बढ़ेगी।इस अवसर पर महेंद्र राकेश महजबी खान नाजिया गुलशन शाहिद मंसूरी आर्यन मलिक हसीन कुरैशी चौधरी जुमला सिंह नदीम कुरैशी गुलशन आजरा मनीषा बानो मुर्शीद रिहाना महक वेदपाल पटनी आदि मौजूद रहे
0 टिप्पणियाँ