Ticker

6/recent/ticker-posts

एथलेटिक्स प्रतियोगिता में राधिका ने कांस्य पदक जीतकर सहारनपुर मंडल का नाम किया रोशन

एथलेटिक्स प्रतियोगिता में राधिका ने कांस्य पदक जीतकर सहारनपुर मंडल का नाम किया रोशन

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आयोजित प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल की एथलेटिक्स खिलाड़ी राधिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर सहारनपुर मंडल का नाम रोशन कर दिया। 

सहारनपुर मंडल एथलेटिक्स टीम के मैनेजर लाल धर्मेन्द्र प्रताप ने बताया कि खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ के समन्वय से डॉ. भीमराव अम्बेडकर अन्तरराष्ट्रीय क्रीडा संकुल डाभासेमर, अयोध्या में 09 से 10 जनवरी तक यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल की एथलेटिक्स खिलाड़ी राधिका ने 3 किलोमीटर पैदल चाल इवेंट में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीतकर सहारनपुर मंडल का नाम रोशन कर दिया। 
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर एथलेटिक्स खिलाड़ी राधिका को क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा, सहायक प्रशिक्षक बॉक्सिंग प्रवीण कुमार, अमरेश, जिला एथलेटिक्स संघ सहारनपुर के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, यशपाल सिंह पुंडीर, एथलेटिक्स प्रशिक्षक लाल धर्मेन्द्र प्रताप ने शुभकामनाएं देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

बाबा साहेब के चित्र के नीचे बनाया जा रहा चबूतरा, पुलिस ने रुकवाया