Ticker

6/recent/ticker-posts

भासंज्ञाप में प्रावीण्य सूची में आये 105 विद्यार्थियों को शांतिकुंज ने किया सम्मानित

भासंज्ञाप में प्रावीण्य सूची में आये 105 विद्यार्थियों को शांतिकुंज ने किया सम्मानित

संस्कारों से ही संस्कृति बचेगी, इसलिए विद्यार्थी जीवन में संस्कारों पर ध्यान देना चाहिए

रिपोर्ट श्रवण झा

हरिद्वार-गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा (भासंज्ञाप) में प्रावीण्य सूची में आये विद्यार्थियों हेतु पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।इस अवसर पर हरिद्वार, भगवानपुर, रुडक़ी एवं लक्सर तहसील के 105 मेधावी विद्यार्थियों सहित शैक्षणिक संस्थानों को सम्मानित किया गया।जिन्होंने अपनी बौद्धिक क्षमता और सांस्कृतिक बोध के साथ परीक्षा में प्रथम,द्वितीय,तृतीय एवं विशिष्ट स्थान प्राप्त किया।इसके साथ ही शिक्षा क्षेत्र में सक्रिय सहभागिता निभाने वाले 100 से अधिक विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों की सराहना की गई। शिक्षा के प्रति समर्पण और प्रभावी नेतृत्व के लिए 29 प्रधानाचार्यों को विशिष्ट सम्मान से अलंकृत किया गया।अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुखद्वय श्रद्धेय डॉ.प्रणव पण्ड्या एवं श्रद्धेया शैलदीदी ने प्रावीण्य सूची में आये सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।

पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए शांतिकुंज व्यवस्थापक योगेंद्र गिरि ने कहा कि संस्कारों से ही संस्कृति बचेगी। इसलिए विद्यार्थी जीवन में संस्कारों पर ध्यान देना चाहिए।उन्होंने अभिभावकों से कहा कि बच्चों के सुप्तावस्था के संस्कारों को विकसित परिष्कृत करने के लिए गायत्री महामंत्र का जप, ध्यान व लेखन सर्वाेत्तम उपाय है।उन्होंने कहा कि शिक्षा के अलावा विद्या (जीवन जीने की कला) का समावेश विद्यार्थी जीवन में समावेश करना चाहिए,जिससे उनका व्यक्तित्व निखर सके।समारोह के दौरान वक्ताओं ने बौद्धिक विकास के साथ-साथ चारित्रिक उत्थान की आवश्यकता पर बल दिया।भासंज्ञाप विभाग समन्वयक ने बताया कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सम्मिलित हरिद्वार,भगवानपुर,लक्सर,रुडकी तहसील के प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले 105विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, नगद राशि आदि भेंटकर सम्मानित किया गया। जनपद के बीएसएम इंटर कॉलेज रुडकी,नेशनल इंटर कॉलेज खानपुर,स्प्रिंग फिल्ड स्कूल बहादराबाद ,गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज, डिवाइन लाइट स्कूल जगजीतपुर,डीपीएस भेल, विज्डम ग्लोबल स्कूल ज्वालापुर,केन्द्रीय विद्यालय सेक्टर 4बीएचईल,स्वामी हरिहरानंद पब्लिक स्कूल,जवाहर नवोदय स्कूल रोशनाबाद,आईपी जूनियर स्कूल लक्सर सहित 29विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को उनके योगदान के लिए विशिष्ट सम्मान से अलंकृत किया गया।कार्यक्रम के उपरांत विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने शांतिकुंज परिसर,सिद्ध अखंड दीप एवं देवसंस्कृति विश्व विद्यालय का भ्रमण किया।शांतिकुंज परिवार द्वारा सभी आगंतुकों का आत्मीय स्वागत किया गया।सम्मानित होने वाले विद्यार्थी-जीकरा मलिक,हर्षित बिष्ट,अंश धीमान,यश पॅवार,अरमान,चंचल,काजल,अपेक्षा गुप्ता,अतुल गिरि,रिया,हिमानी,लविश,तनु,अदिति,उमर,सोफिया,हिमांशु,आरती,वैभव,साहिब ,अनन्या, लक्ष्मीकामिनी, ऋषभ,सिमरन, भूमि गुप्ता आदि शामिल रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

कांग्रेसियों ने निकाली मनरेगा बचाओ संग्राम पदयात्रा