Ticker

6/recent/ticker-posts

16फरवरी को ’’राजभवन घेराव’’कार्यक्रम की तैयारी को लेकर कांग्रेसजनों की बैठक

16फरवरी को ’’राजभवन घेराव’’कार्यक्रम की तैयारी को लेकर कांग्रेसजनों की बैठक

समसामयिक मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरने का काम करेगी-गणेश गोदियाल

रिपोर्ट श्रवण झा

देहरादून-अखिल भारतीय कांग्रेस के आह्रवान पर 16फरवरी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित विशाल ’’राजभवन घेराव’’कार्यक्रम की तैयारी हेतु उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल की अध्यक्षता में वरिष्ठ कांग्रेसजनों की बैठक प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय,राजीव भवन में आयोजित की गई।बैठक में उपस्थित सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने राजभवन घेराव की अपार सफलता हेतु अपने-अपने सुझाव दिये तथा अभी तक की गई तैयारियों के बारे में अवगत कराया।

उपरोक्त जानकारी देते हुए निवर्तमान मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर उत्तराखंड राज्य के जनहित के मुद्दों को लेकर 16फरवरी को कांग्रेस पार्टी द्वारा विशाल राजभवन घेराव का आयोजन किया गया है,जिसमें पार्टी के सभी वरिष्ठ नेतागण,विधायक,पूर्व विधायक,एआईसीसी,पीसीसी सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी,अनुषांगिक संगठन,विभाग एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं राज्यभर से हजारों की संख्या में आये कांग्रेस कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे।उन्होंने कहा कि राजभवन घेराव कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार में राज्य की ध्वस्त पडी कानून व्यवस्था,महिलाओं पर बढते अत्याचार,बेरोजगारी,जंगली जानवरों के लगातार हो रहे हमलों जैसे समसामयिक मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरने का काम करेगी।इसी की तैयारी के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पार्टी के वरिष्ठ नेतागणों से चर्चा की।पार्टी के नेतागणों के साथ परेड ग्राउंड स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।श्री गोदियाल ने कहा कि भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों, महिला विरोधी नीतियों,युवा विरोधी नीतियों,ध्वस्त पडी कानून व्यवस्था,ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली जानवरों के लगातार हो रहे हमलों से आम जनता आजिज आ चुकी है तथा इस निकम्मी सरकार से छुटकारा चाहती है।उन्होंने कहा कि राजधानी देहरादून में दिन दहाडे पुलिस की नाक के नीचे महिला का गला काटा जा रहा है तथा व्यापारी को दिन दहाड़े गोली मारी जा रही है।उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से 16फरवरी को होने वाले राजभवन घेराव कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भागीदारी करने का आह्रवान किया।बैठक में प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भंडारी, निवर्तमान मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि,प्रदेश महामत्री राजेन्द्र शाह,अभिनव थापर,महानगर अध्यक्ष डॉ.जसविन्दर सिंह गोगी,प्रवक्ता डॉ.प्रतिमा सिंह,राजेश चमोली,लोकसेवा आयोग के पूर्व सदस्य संजय शर्मा, अमरजीत सिंह,प्रीतम आर्य,प्रशान्त खंडूरी,सुनित सिंह राठौर,मोहन काला,अनिल नेगी आदि अनेक कांग्रेस नेता उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

टैलेंट हंट प्रतियोगिता में आफिया खान अव्वल