उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं 18फरवरी से
477छात्र-छात्राएं होंगे परीक्षा में शामिल
रिपोर्ट श्रवण झा
हरिद्वार-उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं 18 से 27फरवरी तक आयोजित की जाएंगी।सहायक निदेशक संस्कृत शिक्षा डा.वाजश्रवा आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 10(पूर्व मध्यमा) और कक्षा 12(उत्तर मध्यमा)की बोर्ड परीक्षा में 477छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
गुरुकुल संस्कृत विद्यालय,जगदेव संस्कृत विद्यालय सप्तसरोवर और ऋषिकुल विद्यापीठ में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।परीक्षाएं प्रतिदिन सुबह 10बजे से दोपहर 1बजे तक चलेंगी।डा.वाजश्रवा आर्य ने बताया कि परीक्षा की सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गयी है।परीक्षा में निष्पक्षता ,सुरक्षा और अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।उन्होंने बताया कि संस्कृत शिक्षा अब केवल पारंपरिक कर्मकांड या धार्मिक गतिविधियों तक सीमित नहीं रही।इस वर्ष महत्वपूर्ण बदलाव के तहत छात्रों के पाठ्यक्रम में जीव विज्ञान,भौतिकी,रसायन विज्ञान और गणित जैसे विषयों को शामिल किया गया है।इससे पहले संस्कृत माध्यम के छात्र इन विज्ञान विषयों में आगे नहीं बढ़ पाते थे।लेकिन छात्र अब मेडिकल,इंजीनियरिंग सहित किसी भी क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।डा.आर्य ने जोर देकर कहा कि संस्कृत शिक्षा अब आधुनिक विज्ञान और तकनीक के साथ जुड़कर छात्रों को बहुमुखी प्रतिभा प्रदान कर रही है।वे किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
0 टिप्पणियाँ