Ticker

6/recent/ticker-posts

एल्पाइन पब्लिक स्कूल में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

एल्पाइन पब्लिक स्कूल में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- चिलकाना रोड स्थित एल्पाइन पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 200 विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच की गई।

शिविर में प्रसिद्ध वरिश्ट बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण अनेजा द्वारा बच्चों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार और स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि नियमित स्वास्थ्य परीक्षण से अनेक बीमारियों से बचाव संभव है।दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. सदफ ने बच्चों को दांतों की सही देखभाल, नियमित ब्रश करने एवं मौखिक स्वच्छता बनाए रखने के उपाय बताए।इसके अतिरिक्त डॉ. मोहित के नेतृत्व में आईक्यू ( म्लम फ ) टीम द्वारा विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं की भी आंखों की जांच की गई, जिससे सभी को लाभ प्राप्त हुआ।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री शकील अहमद ने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस षिविर का विद्यालय के सभी अध्यापक एंव अध्यापिकाओं ने भी लाभ उठाया तथा अपने स्वास्थ्य से सबंधित जांच कराई तथा इन विषशज्ञों के द्वारा दिये गये अपायों को समझा।विद्यालय प्रशासन ने चिकित्सकों का आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग की सराहना की

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सीएम योगी से मिले भाकियू प्रवक्ता, जताया आभार