सुप्रसिद्ध होम्योपैथ चिकित्सक डॉ. पी.डी.गर्ग को किया गया सम्मानित
के.एल.जी. पब्लिक स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- शारदा नगर स्थित के.एल.जी. पब्लिक स्कूल के सभागार में सहारनपुर शहर के जाने माने चिकित्सक डॉ. पी.डी. गर्ग को अटल राष्ट्रीय सम्मान दिए जाने पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक श्री वाई के गुप्ता, निदेशक श्री नवीन गुप्ता, प्रधानाचार्या डॉ.बबीता मलिक, डॉ.अजय कुमार सिंह मेयर सहारनपुर, सहारनपुर नगर विधायक श्री राजीव गुम्बर, श्री देवेंद्र निम -एम एल ए रामपुरमानिहारण, डॉ पी.डी.गर्ग व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती राधा गर्ग, डॉ अभिनव गर्ग, प्रोग्रेसिव स्कूल्स सोसाइटी के संयोजक सुरेन्द्र चौहान, सुभाष गुप्ता, सुनील गुप्ता- आईवीएफ़ के नैशनल प्रेसीडेंट के द्वारा संयुक्त रूप से ज्ञान की देवी माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्मलित व पुष्प अर्पित कर किया गया।दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी के द्वारा डॉ. पी.डी.गर्ग को होम्योपैथिक मेडिसन और उनके समाज के प्रति सेवा के लिए "नेशनल अटल अवार्ड" सम्मानित किया गया था। इसी उपलक्ष में आज के एल जी पब्लिक स्कूल की प्रबंधक समिति के द्वारा डॉ पी डी गर्ग को समिति की ओर से फूलों का गुलदस्ता व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, और सहारनपुर नगर विधायक श्री राजीव गुम्बर, डॉ अजय कुमार सिंह, मेयर सहारनपुर, डॉ विवेक यादव, श्री सुरेन्द्र चौहान, श्री सुधीर जोशी, का भी स्वागत किया।प्रधानाचार्या डॉ बबीता मलिक के द्वारा डॉ पी डी गर्ग के होमीओपैथी में उनके उत्कर्ष योगदान और मानवता के प्रति समर्पण व लग्म की प्रशांश करते हुए सभी गणमान्य अतिथियों का धन्मवाद किया। -इस अवसर पर समाज के गणमान्य व्यक्ति डी के बंसल, डॉ रवि ठक्कर, सुभाष गुप्ता, अरविन्द्र गुप्ता, कर्नल संजय मिधा, डॉ.वर्षा अग्रवाल, डॉ दिनेश गोयल, नितिन गुप्ता, सुलभा गुप्ता, दिनेश माहेश्वरी, डॉ रवि जैन, पार्षद संजय गर्ग, पार्षद ज्योति अग्रवाल, पार्षद सीमा कात्यानी, नरेंद्र त्यागी, डॉ निमित गुप्ता, राम राजीव सिंघल, संगीता गोयल, सुमित गुप्ता, वी के जैन आदि मौजूद रहे। मंच का संचालन विद्यालय की प्राइमेरी कॉर्डिनटोर रूबी अरोरा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर शीतल मल्होत्रा के साथ-साथ शुभम वोहरा, शांतनु का समारोह को संगीतबद्ध करने में विशेष योगदान रहा ।
0 टिप्पणियाँ