व्यक्ति विशेष नहीं भावना विशेष होते है संत जिनकी कृपा से होता है उद्धार-एसडी गौतम
रिपोर्ट एसडी गौतम
सहारनपुर-संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी महाराज की जयंती के अवसर पर शहर से सटे हुए गांव घोघरेकी में भव्य सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग का शुभारंभ संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी महाराज सतगुरु स्वामी समनदास जी महाराज के श्री चरणों में आरती वंदना से किया गया।
सत्संग से पूर्व सात दिवसीय अमृत कथा का आयोजन भी किया गया जिसमें कथावाचक गुलशन दास जी ने गुरुजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके चमत्कार व भक्ति पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए सभी से बुरे कर्मों से बचकर नशे जैसी बुराइयों को छोड़ने और सतमार्ग पर चलने की बात कही। सत्संग में पहुंचे एसडी गौतम पत्रकार ने सतगुरु स्वामी समनदास जी महाराज को नमन करते हुए कहा कि संत और महापुरुषों को जाति विशेष में नहीं बांटना चाहिए क्योंकि संत महापुरुष सभी का कल्याण करते है जिनका अनुसरण समस्त समाज करता है इसलिए संत व्यक्ति विशेष नहीं बल्कि भावना विशेष होते है जिन्हें महसूस किया जाता है। उन्होंने सभी से बाबासाहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के जीवन संघर्ष से सीख लेकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की बात कही। कार्यक्रम में एड. एनपी आनंद ने भी विचार रखते हुए सभी से अपने महापुरुषों के विचारों पर चलने की बात कही। इस दौरान महात्मा रामकुमार दास, विनोद प्रधान, सचिन कुमार, अमित कुमार, अजीत दिनकर, सोनू दास, नितिन कुमार, अंकुश, दयाराम, वीरेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, साहिल, रणजीत सिंह, राजकुमार, भोला, अनिता, मीना, रेखा देवी व प्रेरणा समेत आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ