Ticker

6/recent/ticker-posts

ग्लोकल विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में छात्रों को पर्यावरण संरक्षण की दी जानकारी

ग्लोकल विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में छात्रों को पर्यावरण संरक्षण की दी जानकारी

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-ग्लोकल विश्वविद्यालय में फैजाबाद ग्राम सभा में  राष्ट्रीय सेवा योजना  का सात दिवसीय शिविर चल रहा है। शिविर का तृतीय दिवस पर्यावरण संरक्षण की छात्रों को जानकारी दी गई। 

मुस्तफा सिद्दीकी ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताया, उन्होंने मुख्यतः वायु संरक्षण पर बोलते हुए कहा कि वायु संरक्षण वायुमंडलीय प्रदूषकों पर्टीक्यूलेट मैटर, सल्फर , नाइट्रोजन के ऑक्साइड, वाष्पशील कार्बनिक यौगिक आदि के नियंत्रण एवं उत्सर्जन प्रबंधन पर आधारित एक वैज्ञानिक प्रक्रिया है।क्लीन एनर्जी ट्रांज़िशन, एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग और सख़्त एमिशन नॉर्म्स के माध्यम से वायु गुणवत्ता सूचकांक  को संतुलित रखना मानव स्वास्थ्य और पारिस्थितिकी तंत्र के लिए अनिवार्य है। मुख्य वक्ता डॉक्टर फहीम ने वन संरक्षण, वायु संरक्षण जल संरक्षण पर अपने विचार अभिव्यक्त किए। श्री बिलाल अहमद ने भूमि संरक्षण पर भूमि संरक्षण विचार अभिव्यक्त करते हुए कहा कि भूमि ही प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा का आधार है, क्योंकि स्वस्थ भूमि से ही जीवन और विकास संभव है।आज भूमि को बचाना, आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करना है। डॉ शोभा त्रिपाठी ने कूड़ा प्रबंधन पर बोलते हुए कहा कि कचरे का स्रोत पर पृथक्करण, पुनः उपयोग, पुनर्चक्रण तथा वैज्ञानिक निस्तारण होना चाहिए जिससे पर्यावरण प्रदूषण कम होता है और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण संभव होता है। प्रभावी कूड़ा प्रबंधन से न केवल मिट्टी, जल और वायु की गुणवत्ता बनी रहती है, बल्कि जनस्वास्थ्य की रक्षा के साथ-साथ स्वच्छता के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी भी विकसित होती है। इस अवसर पर सभी छात्रों ने भी अपने विचार अभिव्यक्त किए और वैज्ञानिक और कानूनी दृष्टि से पर्यावरण संरक्षण को उचित बताया। अंत में छात्र वन गुर्जरों के डेरे पर गए और उन्हें शिक्षा के लिए जागृत किया। एन एस एस “मैं नहीं, आप” के सिद्धांत को चरितार्थ करते हुए विद्यार्थियों को जिम्मेदार, जागरूक और सेवाभावी नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ग्लोकल विश्वविद्यालय इस दिशा में पूर्ण रूप से सजग है।अंत में डॉक्टर शोभा त्रिपाठी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया और स्मृति चिन्ह प्रदान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

किन्नर सोनिया बनी नगर निगम की स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर