इएमए की देहरादून जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ
रोगियों के साथ मधुर व्यवहार और संवाद कायम करें चिकित्सक-डा.केपीएस चौहान
रिपोर्ट श्रवण झा
हरिद्वार-इएमए की देहरादून की नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह उत्तरांचल प्रेस क्लब सभागार में आयोजित किया गया।
समारोह का शुभारम्भ इएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.केपीएस चौहान,राष्ट्रीय महासचिव डा.एनएस टाकुली,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डा.वीएल अलखानिया,प्रदेश अध्यक्ष डा.मुकेश चौहान,प्रदेश महामंत्री डा.एमटी अंसारी,प्रदेश संगठन मंत्री डा.एस.पी डोभाल,उ.प्र.राज्य प्रभारी डा.सुरेंद्र कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।समारोह का संचालन केंद्रीय कार्यालय प्रभारी डा.ऋचा आर्य ने किया।डा.केपीएस चौहान ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष डा.सीपी रतूड़ी,जिला उपाध्यक्ष डा.एमएस कश्यप,डा.कैलाश बडथवाल,जिला महामंत्री डा.आदर्श शर्मा,जिला सचिव अब्दुल गफूर,जनपद प्रभारी डा.कमलेश खंडूडी,जिला संगठन मंत्री डा.श्रवण कुमार,जिला मंत्री डा.बिवस अधिकारी को शपथ दिलायी।नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए डा.केपीएस चौहान ने कहा कि रोगी के लिए चिकित्सक भगवान का रुप होता है।चिकित्सकों को रोगी को उपयुक्त समय देकर उनके साथ मधुर व्यवहार एवं संवाद कायम करना चाहिए।समारोह में सुखबीर द्विवेदी,डा.वीके सैनी,डा.नेपाल सिंह,डा.रामकुमार,डा.एनएस नेगी,डा.आईएच अंसारी,डा.डीसी आर्य,डा.एसके विश्वास,डा.बेदना विश्वास,श्रीपाल सिंह,डा.शंभू नाथ पोखरियाल,डा.सुल्तान फ़ैज़,डा.चांद उस्मान,डा.अशोक कुशवाहा,डा.विक्रम चौहान,डा.एपी अग्रवाल,डा.गुलाम साबिर आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ