Ticker

6/recent/ticker-posts

लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठी चार्ज भाजपा सरकार की तानाशाही-संदीप सिंह राणा

लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठी चार्ज भाजपा सरकार की तानाशाही-संदीप सिंह राणा 

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के निकट धरना-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन लखनऊ में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन कर धरना दिया। 

धरना स्थल पर उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा ने पुलिस के इस बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज की कार्यवाही को सत्ता के नशे में चूर भाजपा नेतृत्व की एक ऐसी साजिश बताया जिससे भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रही है । संदीप राणा ने कहा कि जनहित के मुद्दों से भटकी भाजपा सरकार सत्ता के नशे में चूर होकर भ्रष्टाचार में आकंठ तक डूब कर जनहित में कांग्रेस की उठ रही आवाज को दबा देना चाहती है । राणा ने कहा कि कांग्रेस जनहित से जुड़े मुद्दों को हमेशा की तरह उठाती रहेगी और जन समस्याओं के समाधान हेतु संघर्ष करती रहेगी । संदीप राणा ने कहा कि हम गांधी जी की विचारधारा को आगे बढ़ते हुए, अहिंसा के रास्ते पर चलकर अपने संघर्ष को जारी रखेंगे । महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने अपने संबोधन में बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज को लोकतंत्र व संविधान के विरुद्ध सरकार का षड्यंत्र बताया । युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव वर्मा ने कहा कि हम सरकार के इस लाठी चार्ज का विरोध करते हैं और जनहित के मुद्दों को उठाने के लिए कृतसंकल्पित हमारा कांग्रेस संगठन सदैव संघर्ष के लिए वचनबद्ध है ।कांग्रेस जिला उपाध्यक्षगण सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू, वरुण शर्मा व नितिन शर्मा ने सरकार के तानाशाही रवैया को सत्ता के घमंड से जोड़ते हुए इसकी भरना की । उन्होंने कहा कि घमंड और भ्रष्टाचार में डूबी सरकार का यह व्यवहार उसके अंत की शुरुआत है ।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा, महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी के साथ जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, जिला उपाध्यक्षगण वरुण शर्मा, नितिन शर्मा व सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव वर्मा, सेवादल जिला अध्यक्ष इमरान कुरेशी, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष मनीष सहगल, पंडित सुमन शर्मा, इकराम खान, महानगर उपाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, नीरज कपिल, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अनिरुद्ध गुरुंग, महानगर महासचिव मयंक शर्मा, प्रभजीत सिंह, सरदार हनी सिंह, इम्तियाज अहमद, शमीम अहमद, नसीम खान, शर्मिष्ठा सिंह, शाहबाज अली, विपिनकांत शर्मा, राकेश वर्मा, मनोज शर्मा, शमीम अहमद, आदि उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठी चार्ज भाजपा सरकार की तानाशाही-संदीप सिंह राणा