ग्लोकल आयुर्वेदिक एवं यूनानी मेडिकल कॉलेजों में व्हाइट कोट सेरेमनी आयोजित
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-ग्लोकल कॉलेज ऑफ आयुर्वेदिक मेडिकल साइंस एंड रिसर्च सेंटर और ग्लोकल कॉलेज ऑफ यूनानी मेडिकल साइंस एंड रिसर्च सेंटर द्वारा विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए व्हाइट कोट सेरेमनी का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ lकार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण से हुई।
आयुर्वेद प्राचार्य डॉ. प्रो. जॉन फिनबे ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए चिकित्सा पेशे की गरिमा, नैतिक मूल्यों एवं जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात कुलसचिव मिस शिवानी तिवारी ने अपने उद्घाटन संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, समर्पण और सेवा भाव के साथ अध्ययन करने का संदेश दिया। अतिरिक्त प्रो चांसलर श्री सैय्यद निजामुद्दीन ने अध्यक्षीय उद्बोधन में चिकित्सा शिक्षा के महत्व एवं मानवीय मूल्यों की अनिवार्यता पर बल दिया।सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में सरस्वती वंदना की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिसने वातावरण को आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायक बना दिया। इसके उपरांत व्हाइट कोट सेरेमनी आयोजित की गई, जिसमें सभी गणमान्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को श्वेत कोट प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। व्हाइट कोट शपथ डॉ. पी. गौरिशंकर द्वारा दिलाई गई, जिसमें विद्यार्थियों ने ईमानदारी, करुणा एवं सेवा भाव के साथ चिकित्सा धर्म का पालन करने का संकल्प लिया। तत्पश्चात छात्र परिषद की शपथ डॉ. रेहान शफी द्वारा संपन्न कराई गई।कार्यक्रम के दौरान छात्र परिषद के पदाधिकारियों को बैज वितरण भी किया गया। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों स्किट, एकल नृत्य एवं बैचलर डांस—ने समारोह में उत्साह और रंग भर दिए।अंत में उपप्राचार्य डॉ. एम.डी. कलीम ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर यूनानी कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद शरीफ, सहितआयुर्वेद कॉलेज और यूनानी कॉलेज के शिक्षकगण डॉ. अनूप, डॉ. अतीकुर रहमान, डॉ. रिया, डॉ. जीशान, डॉ. ज्योति, संकाय से डॉ. जुवैरिया इलियास, डॉ. गुरसेवक, डॉ. प्रीतपाल, डॉ. जगमोहन, डॉ. शमा, डॉ. अंजुम, डॉ. अरशद, डॉ. जावेद, डॉ. सना, डॉ. इमलाक, डॉ. अनम सुगरा, दिलीप कुमार, डॉ. ऐनी, डॉ. कादिर, डॉ. अरशद खान, डॉ. सुबिया, डॉ. अतीक, महिमासहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

0 टिप्पणियाँ