अध्यक्ष पद पर संजय शर्मा और प्रदीप चौधरी व उपाध्यक्ष पद पर मदनलाल शर्मा और रामसिंह सैनी को नकुड़ बार एसोसिएशन में संभालेंगे छह छह माह का कार्यभार
रिपोर्ट नदीम निजामी
नकुड़-नकुड़ बार एसोसिएशन का इस वर्ष का चुनाव ऐतिहासिक और अत्यंत दिलचस्प रहा। पहली बार अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने से अभूतपूर्व स्थिति बनी, जिसे आपसी सहमति से सुलझाया गया।
नकुड़ तहसील में बार संघ के अध्यक्ष पद पर संजय शर्मा और प्रदीप चौधरी को 71-71 मत प्राप्त हुए। वहीं उपाध्यक्ष पद पर मदनलाल शर्मा और रामसिंह सैनी को 70-70 मत मिले। परिणाम टाई होने के बाद निर्णायक मंडल ने प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों से विचार विमर्श किया। सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि दोनों पदों पर प्रत्याशी बारी-बारी से छह छह माह तक कार्यभार संभालेंगे। वरिष्ठता के आधार पर संजय शर्मा पहले छह माह अध्यक्ष रहेंगे जबकि अगले छह माह प्रदीप चौधरी दायित्व निभाएंगे। उपाध्यक्ष पद पर पहले छह माह मदनलाल शर्मा और बाद के छह माह रामसिंह सैनी कार्यभार संभालेंगे। बार संघ में कुल 143 मतदाता हैं जिनमें से 142 ने मतदान किया। उपाध्यक्ष पद पर दो मत नोटा में पड़े जो चुनाव की रोचकता को दर्शाता है। सचिव पद पर अरविंद कुमार ने 92 मत पाकर 42 मतों से जीत दर्ज की जबकि सतीश शर्मा को 50 मत मिले। सह सचिव पद पर नरेश कश्यप निर्विरोध चुने गए। कोषाध्यक्ष पद पर विवेक जैन विजयी रहे। सीनियर गवर्निंग काउंसिल में नसमी अख्तर और अल्ताफ तथा जूनियर गवर्निंग काउंसिल में आशीष कुमार व नितिन चौधरी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
0 टिप्पणियाँ