Ticker

6/recent/ticker-posts

विधायक आशु मलिक ने खोली नगर निगम की पोल

 विधायक आशु मलिक ने खोली नगर निगम की पोल 

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- सहारनपुर देहात से समाजवादी पार्टी के विधायक आशु मलिक ने  विस्तारित नगर निगम में शामिल किए गए गांव में काम ना कराए जाने को लेकर विधानसभा में नगर निगम की पाल खोल कर रख दी।

कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी ने दी जानकारी सहारनपुर देहात से समाजवादी पार्टी के विधायक आशु मलिक विधानसभा सत्र के दौरान नगर निगम के विस्तारित बजट पर बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार ने बजट में₹450 करोड रुपए का प्रावधान तो क्या है परंतु जमीनी हकीकत इससे कुछ अलग ही है। उन्होंने सहारनपुर नगर निगम का उदाहरण देते हुए कहा कि नगर निगम बनाए जाने के समय उसमें 32 गांव और आउटर की कालोनियांजोड़े गए थे उन्होंने अपनी विधानसभा के गांव के नाम गिनाते हुए कहा कि दानिश कॉलोनी, गुलदस्ता कॉलोनी, रमजानपुर, गणपति कॉलोनी, कैलाश विहार, नवादा रोड, काजीपुरा, काजूवाला, सड़क डोली आदि गांव में आज तक एक ईंट तक नहीं लगी है, यही नहीं विभागीय मंत्री के सहारनपुर आगमन के दौरान भाजपा यह मुद्दा उठ गया तो उन्होंने भी इसको प्राथमिकता में शामिल किया था। इसके बावजूद गांव का विकास आज तक नहीं हो पाया जिस कारण ने तो वह ग्राम पंचायत से ग्राम का काम कर पाते हैं और नहीं नगर निगम द्वारा वहां कोई काम हो पता है। जिस कारण वहां अधिकांश सड़के कच्ची हैं बरसात के दिनों में वहां कीचड़ रहता है। विधायक आशु मलिक ने विधानसभा अध्यक्ष मांग की है कि नगर निगम में शामिल किए गए गांव में तेजी से विकास कार्य कराया जाए।विधायक आशु मलिकन ने बताया मंत्री, नगर विकास ने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कार्य कराने का आश्वासन दिया है और लगभग 3 करोड़ रुपये स्वीकृत किए जाने की बात कही है।इसके साथ ही मैंने गांव पिंजोरा में दलित समाज के लिए शमशान घाट / अंत्येष्टि स्थल की अत्यंत संवेदनशील और वर्षों पुरानी मांग भी उठाई। मंत्री जी ने इस विषय पर जल्द ही अंत्येष्टि स्थल बनाने का आश्वासन दिया है । यह केवल सुविधा का प्रश्न नहीं, सम्मान और समान अधिकार का विषय हैमैं अपनी क्षेत्र की जनता को विश्वास दिलाता हूँ  जब तक 32 गाँवों में सड़क, नाली और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं हो जाती, और जब तक पिंजोरा के दलित समाज को उनका सम्मानजनक शमशान घाट नहीं मिल जाता, तब तक यह आवाज सदन के अंदर भी उठती रहेगी और बाहर भी।यह लड़ाई विकास की भी है और सम्मान की भी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

ग्लोकल आयुर्वेदिक एवं यूनानी मेडिकल कॉलेजों में व्हाइट कोट सेरेमनी आयोजित