गुरु नानक बॉयज इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस इकाई ने रैली निकाल स्वच्छता के लिए किया जागरुक
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- गुरु नानक बॉयज इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस इकाई के द्वारा ग्राम चक्र आदमपुर में विशेष शिविर के दूसरे दिन गांव में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत स्वयंसेवकों के द्वारा गांव की सड़कों पर सफाई की गई व स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई
एनएसएस इकाई के द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान में गांव में घर-घर जाकर स्वयंसेवकों ने स्वच्छता के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी उनको यह भी बताया कि अपने घरों में सफाई रखें कूड़ा कूड़ेदान में ही डालें व अपने घरों के आसपास पानी को इकट्ठा न होने दें पानी इकट्ठा होने से मच्छर फैलते हैं और फिर बीमारियां हमें घेर लेती हैं इस कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी श्री सत्येंद्र पाल सिंह ग्राम चक आदमपुर के प्रधान श्री अब्दुल वहाब जी श्री नरेंद्र शर्मा जी प्रवीण चौहान जी विजय कुश् आदि सभी अध्यापक उपस्थित रहे
0 टिप्पणियाँ