Ticker

6/recent/ticker-posts

ग्लोकल विश्वविद्यालय में हुआ वार्षिक खेल प्रतियोगिता मेरकी का भव्य समरोह

ग्लोकल विश्वविद्यालय में हुआ वार्षिक खेल प्रतियोगिता मेरकी का भव्य समरोह

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-ग्लोकल विश्वविद्यालय में छह दिवसीय वार्षिक खेल सप्ताह प्रतियोगिता मेरकी के पांचवें संस्करण के भव्य  समारोह का उद्घाटन ग्लोकल विश्वविद्यालय के अतिरिक्त प्रतिकुलाधिपति श्री सैयद निजामुद्दीन एवं कुलसचिव प्रोफेसर शिवानी तिवारी के द्वारा संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह के पश्चात खिलाड़ियों को खेल शपथ दिलाई गई, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने खेल भावना, अनुशासन एवं निष्पक्षता के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का संकल्प लिया।

इसके उपरांत सम्मानित अतिथियों के द्वारा सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया और उनका उत्साहवर्धन किया गया। खेल गतिविधियों की शुरुआत आयुर्वेद एवं यूनानी कॉलेज की वॉलीबॉल टीमों के बीच खेले गए उद्घाटन मैच से हुई, जिसने दर्शकों में विशेष उत्साह का संचार किया। आज के शतरंज मैच में विजेता लक्ष्य बीएएमएस ,द्वितीय स्थान मो शाइम टेक्नोलॉजी स्कूल तथा कैरम छात्रा वर्ग में  प्रथम स्थान सना डिप्लोमा ओटी तथा द्वितीय स्थान आरजू पाल बीएएलएलबी तथा छात्र वर्ग में प्रथम स्थान मो अनस, बीएएमएस द्वितीय स्थान ख़्वाज अहमद बीयूएमएस, हिट एंड फिट के विजेता छात्र वर्ग विजेता गौतम लॉ विभाग तथा द्वितीय स्थान राव अली फार्मेसी तथा वालीवाल में प्रथम स्थान लॉ तथा द्वितीय स्थान यूनानी को मिला।इस अवसर पर जमीरुल इस्लाम, डॉ. शोभा त्रिपाठी, बिलाल अहमद खेल वॉलीबॉल फैकल्टी कोऑर्डिनेटर ज़ीशान और इरशाद,  सलमान, डॉ इंद्रेश पचौरी, अर्जुन पवार तथा छात्र खेल प्रतिनिधि सायन शहीदी अफजल, छात्र अध्यक्ष सोहेल, कार्यक्रम अध्यक्ष समसुद्दीन , अन्य छात्र अधिकारी मुदस्सर पटेल, परवेज़ , अहकाम,एलीना, सलमा , कोमल व अन्य डीएसडब्ल्यू टीम सहित विश्वविद्यालय के अनेक शिक्षकगण, अधिकारीगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।  समारोह का वातावरण अनुशासन, ऊर्जा और खेल भावना से परिपूर्ण रहा। यह आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल सिद्ध हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मदरसे इस्लाम के वो मजबूत क़िले हैं जो इल्म की रोशनी फैलाते हैं और बुराइयों से बचना सिखाते हैं।-हज़रत मुफ़्ती आरिफ़ मज़ाहिरी