मांझे की चपेट में आकर घायल हुआ छात्र-देवदूत बने एसडी गौतम
सहारनपुर+उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने मांझे पर प्रदेशभर में रोक लगाई हुई है लेकिन फिर भी पतंग के शौकीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे जिस कारण मांझे की चपेट में आने से राहगीर रोजाना घायल हो रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सायं करीब पांच बजे करीब 16 वर्षीय पराग पुत्र फरीद खान निवासी टीचर कालोनी खानआलमपुरा देहरादून चौक सहारनपुर अपनी स्कूटी से विश्वकर्मा चौक की ओर ट्यूशन पढ़ने जा रहा था कि जैसे ही वह अस्पताल पुल के मध्य पहुंचा तो अचानक से मांझे की चपेट में आ गया जिससे वह लहूलुहान हो गया। तभी पीछे से आ रहे भाटखेड़ी निवासी पत्रकार एसडी गौतम ने बिना कोई देरी किए बाइक पर बैठाकर घायल छात्र को जिला अस्पताल पहुंचाया जहांपर उपचार उपरांत उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। सूचना मिलने पर परिजन भी जिला अस्पताल पहुंचे और मददगार का शुक्रिया अदा किया। इस दौरान एसडी गौतम ने कहा कि हिंदू न मुसलमान - सब है इंसान क्योंकि सभी की रगो में एक ही रंग का खून है और समाजसेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है।
0 टिप्पणियाँ