Ticker

6/recent/ticker-posts

जनगणना हेतु तैनात अधिकारियों एवं कार्मिकों को प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया

 जनगणना हेतु तैनात अधिकारियों एवं कार्मिकों को प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया

रिपोर्ट श्रवण झा

हरिद्वार-अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)पी.आर.चौहान की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में 2026-27 में की जा रही जनगणना के संबंध में दूसरे दिन भी कार्यशाला आयोजन किया गया।

सहायक भूलेख अधिकारी उत्तम सिंह ने अवगत कराया कि आगामी जनगणना-2027 का प्रथम चरण (भवन सुचिकरण एवं मकानों की गणना)वर्ष 2026 एवं द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) 2027 में किया जाना निर्धारित है।जनपद में आज दूसरे दिन भी समस्त जनगणना संबंधित अधिकारियों,चार्ज जनगणना अधिकारी,अतिरिक्त चार्ज अधिकारी एवं अन्य कर्मचारियों को जिला अपर जिलाधिकारी प्रशासन पी.आर.चौहान की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में दूसरे दिन कार्यशाला का आयोजन कर जनगणना हेतु तैनात अधिकारियों एवं कार्मिकों को प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया।उन्होंने अवगत कराया है कि जनगणना कार्य निदेशालय,गृह मंत्रालय भारत सरकार,उत्तराखण्ड देहरादून के प्रतिनिधि संजीव कुमार,सहायक निदेशक,नीरज कुमार,सांख्यिकी अन्वेषक पेश अभीर आलम,सांख्यिकी अन्वेषक ग्रेड-प्रशिक्षण दिया गया। ऐतिहासिक एवं विशेष है क्योंकि यह प्रथम अवसर होगा जब संपूर्ण जनगणना प्रक्रिया शत- प्रतिशत डिजिटल माध्यम से संपादित की जाएगी।इस बार जनगणना कार्य पूर्णतः मोबाइल एप्लिकेशन आधारित होगा।प्रगणक एवं पर्यवेक्षक अपने स्वयं के मोबाइल फोन के माध्यम से आंकड़ों का संकलन करेंगे।साथ ही,आरम्भ से अंत तक संपूर्ण संचालन,पर्यवेक्षण एवं प्रबंधन हेतु श्जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली का उपयोग किया जाएगा,जिसे इस बार जनगणना का मस्तिष्क कहा जा सकता है।जनपद के समस्त जनगणना संबंधित अधिकारियों,चार्ज जनगणना अधिकारी,अतिरिक्त अधिकारी एवं अन्य कर्मचारियों को जनगणना कार्य निदेशालय, गृह मंत्रालय भारत सरकार,उत्तराखण्ड देहरादून के प्रतिनिधि नीरज कुमार,सांख्यिकी अन्वेषक ग्रेड-,अमीर आलम,सांख्यिकी अन्वेषक ग्रेड-प्रशिक्षण दिया गया।उक्त प्रशिक्षण कार्यशाला में जनपद के समस्त जनगणना संबंधित अधिकारियों,चार्ज जनगणना अधिकारी,अतिरिक्त चार्ज अधिकारी को लैपटॉप के माध्यम से जनगणना सम्बन्धित पोर्टल पर कार्य कराया गया तथा पोर्टल पर कार्य करने के सम्बन्ध में प्रशिक्षण दिया गया।जनपद स्तर पर आयोजित उक्त प्रशिक्षण में एल.शाह,नगर आयुक्त कोटद्वार,नगर आयुक्त,रूडकी,संजीव कुमार,सहायक निदेशक, जनगणना कार्य निदेशालय,उत्तम सिंह,सहायक भूलेख अधिकारी,नीरज कुमार,सांख्यिकी अन्वेषक ग्रेड-,अमीर आलम,सांख्यिकी अन्वेषक ग्रेड-जनगणना कार्य निदेशालय,गृह मंत्रालय भारत सरकार एवं जनपद के सभी जनगणना चार्ज अधिकारी,अतिरिक्त चार्ज अधिकारी व सहायक उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

द टीचर ऐप का मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने किया शुभारंभ