Ticker

6/recent/ticker-posts

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मदरसा असदिया जदीद में इस वर्ष हज पर जाने वालों को लगाई गई वैक्सीन।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मदरसा असदिया जदीद में इस वर्ष हज पर जाने वालों को लगाई गई वैक्सीन।

हज ट्रेनर हाजी मोहम्मद अय्यूब,मौलाना आसिफ़ नदवी व नासिक नजमी ने दी ख़ास जानकारी

रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विशेष शिविर लगाया कर हज यात्रा पर जाने वाले महिला पुरुषों को वैक्सीन लगाई गई तथा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई।हज ट्रेनर द्वारा हज संबंधी महत्त्वपूर्ण जानकारी दी गई।

ईदगाह रोड स्थित मदरसा असदिया जदीद में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाया।जिसमें इस वर्ष हज पर जाने वाले क़रीब 80 आजमीने हज को वैक्सीन लगाई गई।स्वास्थ्य विभाग की टीम के डॉक्टर अनिल चौहान ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा सरकार द्वारा निर्धारित वैक्सीन हज यात्रियों को लगाई गई है और स्वास्थ्य संबंधी महत्त्वपूर्ण जानकारी दी गई है।हज ट्रेनर हाजी मोहम्मद अय्यूब ने हज यात्रियों को सुविधा एप और हज के ख़ास अराकान के बारे में विस्तार से बताया।उन्होंने हज के सफर के दौरान प्रतिबंधित किए गए समान की जानकारी दी।एयरपोर्ट पर होने वाली प्रक्रिया समझाई।उन्होंने बताया कि हज के दौरान जिन लोगों को मैट्रो कार्ड मिलेंगे वही मैट्रो ट्रेन का इस्तेमाल करें।जिनके पास कार्ड न हो वह बस का इस्तेमाल करें।मौलाना आसिफ़ नदवी,हकीम नासिक नजमी ने एहराम बांधने और कुर्बानी के बारे में जानकारी दी।एहराम के दौरान क्या करें और क्या न करें इस बारे में जानकारी दी।इस दौरान टीम के महताब आलम,अमित कश्यप,मुंतियाज़,एएनएम मनीषा,अब्दुल रहमान,मदरसे की तरफ से मलिक परवाना, हाफ़िज़ मोनिस,हाफ़िज़ ईनाम, हाफ़िज़ जमशेद,हाजी इमरान मलिक आदि का सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

परमात्मा की बगैर जानकारी के एकता की भावना संभव नहीं -सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज।