Ticker

6/recent/ticker-posts

सहारनपुर मे सांसद खेल स्पर्धा का 17 व 18 फरवरी को होगा आयोजन, सफल आयोजन को लेकर तैयारियां जोरो पर

सहारनपुर मे सांसद खेल स्पर्धा का 17 व 18 फरवरी को होगा आयोजन, सफल आयोजन को लेकर तैयारियां जोरो पर

एथलेटिक्स, वालीवाल, कबड्डी, कुश्ती, बैडमिन्टन समेत फुटबाल की प्रतियोगिताओ का होगा आयोजन- राहुल चोपडा क्रीडाधिकारी

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- दो दिवसीय सांसद खेल स्पर्धा में खिलाड़ी प्रतिभाग कर अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर तैयारियां जोरो पर चल रही है। 

क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जनपद सहारनपुर में सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन 17 व 18 फरवरी, 2026 को डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जा रहा है। इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी, कुश्ती, बैडमिंटन और फुटबॉल जैसे प्रमुख खेलों को शामिल किया गया है। जिसमे एथलेटिक्स, वालीवाल, कबड्डी, कुश्ती, बैडमिन्टन (बालक/बालिका/महिला/पुरूष) एवं फुटबाल (बालक/पुरूष) सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्गो में आयोजित किया जाना निर्धारित है। जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं राहुल चोपडा क्रीडाधिकारी सहारनपुर मण्डल सहारनपुर की देख-रेख में आयोजित की जायेगी।       क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ लक्ष्मीकान्त बाजपेयी (राज्यसभा सांसद, मेरठ) द्वारा 17 फरवरी, 2026 को प्रातः 10ः00 बजे किया जायेगा। सांसद खेल स्पर्धा में खिलाड़ियों की सुविधा और प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। स्थानीय स्तर पर खिलाड़ियों में इस स्पर्धा को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

परमात्मा की बगैर जानकारी के एकता की भावना संभव नहीं -सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज।