Ticker

6/recent/ticker-posts

एशियन प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज अंकुर गोयल का हुआ भव्य स्वागत

एशियन प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज अंकुर गोयल का हुआ भव्य स्वागत

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-एशियन प्रतियोगिता में स्वर्ण व कांस्य पदक जीतकर सहारनपुर के अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज अंकुर गोयल ने अपने खेल का परचम लहरा दिया। एशियन प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज अंकुर गोयल का सहारनपुर आने पर भव्य स्वागत किया गया। 

नई दिल्ली में 02 से 14 फरवरी तक आयोजित हई एशियन राइफल/पिस्टल प्रतियोगिता 2026 में सहारनपुर के अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज अंकुर गोयल ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने सेंटर फायर 25 मीटर इवेंट में टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक तथा व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर सहारनपुर समेत देश का नाम रोशन कर दिया। एशियन प्रतियोगिता में दो पदक जीतकर लौटे अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज अंकुर गोयल का सहारनपुर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। 
इस अवसर पर उनके पिता एडवोकेट दिनेश कुमार गोयल, ताऊ चंद्रभान गोयल, पत्नी शबनम कुमारी, पुत्र प्रणव गोयल, राघव गोयल, अमित छाबड़ा, शुभम शर्मा, विंदुल शर्मा, अमित मित्तल, विनोद आर्य , निशानेबाज़ अमित पुंडीर, फैसल नवाब, मौ. उमर, अफज़ल अहमद, राव तल्हा फरहत, सैयद रेहान सहित समाज के गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं देकर खुशी व्यक्त की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

परमात्मा की बगैर जानकारी के एकता की भावना संभव नहीं -सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज।