Ticker

6/recent/ticker-posts

अन्तरराष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने सहारनपुर के चार खिलाड़ी काठमांडू के लिए हुए रवाना

अन्तरराष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने सहारनपुर के चार खिलाड़ी काठमांडू के लिए हुए रवाना

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- नेपाल मे आयोजित होने वाली अन्तरराष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में सहारनपुर के चार खिलाड़ी भाग लेकर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

ताइक्वांडो एसोसिएशन सहारनपुर के सचिव व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अभिषेक चौधरी ने बताया कि नेपाल के काठमांडू में जी1 रैंकिंग अन्तरराष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 20 फरवरी तक किया जा रहा है। जिसमें सहारनपुर के तीन ताईक्वांडो खिलाड़ी मयंक, गर्वित सैनी, सुजीत समेत वह स्वंय प्रतिभाग करेंगे। उन्होने बताया कि ताईक्वांडो खिलाड़ी मयंक, गर्वित सैनी, सुजीत, ताईक्वांडो कोच प्रियंका चौहान से प्रशिक्षण प्राप्त करते है। 
अन्तरराष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए नेपाल रवाना होने से पूर्व ताईक्वाडों खिलाड़ियों को ताइक्वांडो एसोसिएशन सहारनपुर के अध्यक्ष व पूर्व सांसद  प्रदीप चौधरी, क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा, ताइक्वांडो कोच प्रियंका चौहान, कुश्ती कोच आदेश, डॉ ओमकार, धर्मेंद्र खटाना ने शुभकामनांएं दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

परमात्मा की बगैर जानकारी के एकता की भावना संभव नहीं -सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज।