Ticker

6/recent/ticker-posts

सहारनपुर के पहलवान वाराणसी में दिखाएंगे दम, 17 सदस्यीय टीम घोषित

सहारनपुर के पहलवान वाराणसी में दिखाएंगे दम, 17 सदस्यीय टीम घोषित

जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने चयनित पहलवानों को शुभकामनाएं दी

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-चयन ट्रायल में दांव-पेंच आजमाने के बाद सहारनपुर के सर्वश्रेष्ठ 17 पहलवानों का चयन वाराणसी में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हो गया है। उत्तर प्रदेश राज्य कुश्ती संघ के तत्वाधान मे वाराणसी में आगामी 17 से 19 फरवरी तक आयोजित होने वाली 15 वर्ष से कम आयु वर्ग की उत्तर प्रदेश राज्य बालक एवं बलिका कुश्ती प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर की टीम ने कमर कस ली है। डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित चयन प्रक्रिया के बाद 17 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई, जिसमें एक बालिका पहलवान भी शामिल है।

जिला कुश्ती संघ के सचिव प्रोफेसर संदीप गुप्ता ने बताया कि चयन प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं पूर्व हॉकी खिलाड़ी संगीता गोयल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टीम का चयन उपाध्यक्ष संदीप पहलवान के कुशल नेतृत्व में किया गया। इस दौरान जिला प्रशिक्षक आदेश कुमार और सह-सचिव धर्मेंद्र प्रताप व मुस्तकीम अंसारी ने खिलाड़ियों की प्रतिभा को परखा। जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने चयनित पहलवानों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि सहारनपुर के ये खिलाड़ी राज्य स्तर पर पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाएंगे। 
सचिव प्रोफेसर संदीप गुप्ता ने बताया कि चयन ट्रायल में बालिका वर्ग में आरोही तोमर (42 किलोग्राम), बालक वर्ग के फ्री स्टाइल में प्रत्यक्ष सिंह (34 किलोग्राम), रुद्र प्रताप सिंह (38 किलोग्राम), आरव मलियाना (41 किलोग्राम), देव (44 किलोग्राम), अनमोल (48 किलोग्राम, हर्षित राठी (52 किलोग्राम), दिग्विजय (57 किलोग्राम), निहाल चौधरी, (62 किलोग्राम), मोनिश (68 किलोग्राम), बालक  वर्ग के ग्रीकोरोमन स्टाइल में अक्षित कुमार (34 किलोग्राम), आरव मलियाना (41 किलोग्राम), दक्ष (44 किलोग्राम), अनमोल कुमार (48 किलोग्राम), चिराग (52 किलोग्राम), हर्षित राठी (57 किलोग्राम), हर्षित चौधरी (62 किलोग्राम) में चयन किया गया। चयन ट्रायल में गुरुकुल विद्यालय के ऋतिक सहरावत, मंथन, संजय, रोहित चिकारा, अभिषेक चौधरी, तारीख ने तकनीकी सहयोग प्रदान कर चयन ट्रायल के सुंदर आयोजन में सक्रिय सहभागिता प्रदान की। चयनित खिलाड़ियों को जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष व पूर्व राज्य मंत्री संजय गर्ग , शिक्षाविद पंकज गर्ग, पुण्य गर्ग, अनिल भाटी, अशोक सक्सेना, नूरीन जहां, हैदर चौधरी, मनोज प्रजापति, अजय कुमार आदि ने बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

परमात्मा की बगैर जानकारी के एकता की भावना संभव नहीं -सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज।