कांग्रेसियों ने निकाली मनरेगा बचाओ संग्राम पदयात्रा
-मांगे पूरी न होने पर विधानसभा घेराव की दी चेतावनी
रिपोर्ट समीर चौधरी
देवबंद-केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेसियों द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम पदयात्रा निकाली गई। साथ मांगे पूरी न होने पर आगामी 17 फरवरी को विधानसभा का घेराव किए जाने की चेतावनी दी।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप राणा के नेतृत्व में कांग्रेसी नेता राहत खलील के आवास से प्रारंभ होकर मनरेगा बचाओ संग्राम पदयात्रा नगर के विभिन्न मोहल्लों में पहुंची और यात्रा में शामिल कांग्रेसियों ने लोगों को मनरेगा योजना बताने के लिए जागरूक किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष संदीप राणा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार मनरेगा योजना का नाम बदलकर इसका अस्तित्व समाप्त कर देना चाहती है। कहा कि इसके विरोध में आज से शुरू मनरेगा संग्राम पदयात्रा लगातार जारी रहेगी। उन्होंने सरकार से योजना का नाम बदलने के बजाए मनरेगा में कार्य करने वाले मज़दूरों की मज़दूरी बढ़ाने की मांग की। कांग्रेसी नेता राहत खलील ने मनरेगा के तहत मजदूरों को कार्य उनके क्षेत्र में ही दिया जाए। कहा कि यदि हमारी मांगे नहीं मानी गई तो आगामी 17 तारीख को विधानसभा का घेराव किया जायेगा। इस दौरान सपना सोम, शाजिया नाज, राजपाल कर्णवाल, नानू कश्यप, धर्म सिंह, शाह आलम, यूसुफ खलील, नितिन शर्मा, मुकेश राज कश्यप, अब्दुल्लाह कुरैशी, औसाफ मेम्बर, अनस बचीटी, अकरम सिद्दीकी, नबील मसूदी समेत काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ