Ticker

6/recent/ticker-posts

दून वैली स्कूल में हुआ वार्षिक क्रीड़ा उद्यानम् का शुभारंभ

 दून वैली स्कूल में हुआ वार्षिक क्रीड़ा उद्यानम् का शुभारंभ

प्ले से कक्षा 2 तक के नन्हें मुन्ने बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा

बच्चों ने सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुति से बांधा संमा

रिपोर्ट समीर चौधरी

देवबंद।-दून वैली स्कूल में शुक्रवार को प्ले से कक्षा 2 तक के बच्चों के लिए वार्षिक क्रीड़ा उद्यानम् का आयोजन हुआ। इसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अंब्रेला ड्रिल, काइट ड्रिल, स्पोर्ट्स ड्रिल व फ्लावर ड्रिल आदि में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभाग दिखाई।

स्कूल प्रांगण में आयोजित हुए कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों ने मशाल जलाकर किया। बच्चों ने रंग बिरंगे परिधानों मे विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। अभिभावकों व ग्रेंड-पेरेंट्स के लिए भी मनोरंजक खेलों का आयोजन हुआ। स्कूल चेयरमैन राज किशोर गुप्ता ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को एक जिम्मेदार, अनुशासित और संवेदनशील नागरिक बनाना है। प्रधानाचार्य सीमा शर्मा ने कहा कि खेलकूद और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। डायरेक्टर अनुराग सिंघल ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन जन्नक, मायरा, सांची, रिवान, पाŸव, इब्राहिम, वरदान, ओजस त्यागी, यशस्वी ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी अभितेष सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रियंका चौधरी, वरिष्ठ चिकित्सक डीके जैन, रोहित चौधरी, सुमन सिंघल, तनुज कपिल, हरदीप सिंह आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

कांग्रेसियों ने निकाली मनरेगा बचाओ संग्राम पदयात्रा