जामिया तिब्बिया मेडिकल कालेज में धूमधाम से मनाया गया यूनानी डे
छात्रों को किया गया पुरस्कृत, निशुल्क चिकित्सा शिविर का भी हुआ आयोजन
रिपोर्ट समीर चौधरी
देवबंद- जामिया तिब्बिया देवबंद में मसीह उल मुल्क हकीम अजमल खां का जन्मदिन यूनानी डे के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में यूनानी के उत्थान में हकीम अजमल खां के योगदान पर रोशनी डाली गई। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित भी किया गया। साथ ही निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
सहारनपुर रोड स्थित कालेज प्रांगण में आयोजित हुए कार्यक्रम में बतौर मुख्य मुख्य अतिथि शामिल हुए नेशनल कमीशन ऑफ इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन आयुष मंत्रालय भारत सरकार के यूनानी सिद्धा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रोफेसर डा. आसिम अली खान ने कहा कि यूनानी के उत्थान के लिए मसीह उल मुल्क हकीम अजमल खां का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वर्तमान में इस पद्धति के प्रचार प्रसार के लिए सरकार विभिन्न कार्यक्रम चला रही है। कहा कि यूनानी पद्धति हमारे देश के मिज़ाज के मुताबिक है। इस पद्धति का जन्म भले ही यूनान में हुआ है, लेकिन यह भारत में ही फली फूली और परवान चढ़ी है। जामिया तिब्बिया के सचिव डा. अनवर सईद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलग से आयुष मंत्रालय बनाकर यूनानी को प्रोत्साहन देने का कार्य किया है। प्रशासक डा. अख्तर सईद ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने यूनानी के उत्थान के लिए जितने कार्य किए हैं उतने आज तक किसी अन्य सरकार ने नहीं किए। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. मोहसिन, ऑल इंडिया यूनानी तिब्बी कॉन्फ्रेंस दिल्ली के डा. इशरत कफील व डा. काशिफ जकाई भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता डा. एमए कासमी और संचालन डा. अहतशामुलहक सिद्दीकी व डा. इकरा हाशमी ने किया। वहीं, यूनानी डे के अवसर पर कालेज परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें नगर क्षेत्र के करीब सो लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें दवाइयां वितरित की गई

0 टिप्पणियाँ