यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ मुकदर्मा दर्ज करने के विरोध में युकांईयों का प्रर्दशन
रिपोर्ट श्रवण झा
हरिद्वार-यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब और उनके साथियों द्वारा लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए किए गए प्रदर्शन से घबराई भाजपा सरकार द्वारा दर्ज कराए गए फर्जी मुकदमों से आक्रोशित यूथ कांग्रेस ने मंगलवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विशाल प्रधान के नेतृत्व में ऋषिकुल चौराहे पर मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर मोदी सरकार का पुतला फूंका।
इस अवसर पर विशाल प्रधान और युवा नेता अनिल ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार में अब आमजनता की समस्याओं को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन करना भी जुर्म जो गया।यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और 8कांग्रेस के जांबाज युवा साथियों के खिलाफ फर्जी मुकदमें दर्ज कर मोदी सरकार ने अंग्रेजी शासन में हुई तानाशाही को भी छोटा कर दिया है।वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी और मनोज सैनी ने कहा कि विश्व के दुर्दांत अपराधी जैफरी एपस्टिन की फाइल्स में पीएम मोदी,मंत्री हरदीप पुरी और मोदी के चहेते बिजनेसमैन अनिल अम्बानी का नाम आया है,जिसने देश को शर्मसार कर दिया। इसलिए मोदी जी घबराए और डरे हुए है,जिसके कारण वे लोकसभा में जननायक राहुल गांधी के सवालों का जवाब देने की हिम्मत भी नहीं जुटा पाए।इतना ही नहीं एआई समिट में जिस तरह से चीन के बने डॉग रोबोट को अपना बताकर पेश किया गया और पोल खुलने पर देश की दुनियाभर में बदनामी हुई है।उससे हर भारतवासी आक्रोशित है।वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक शर्मा और संजय सैनी ने कहा कि मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।पिछले 11सालों से मोदी सरकार के राज में न तो महिलाएं सुरक्षित है,न युवा और जो युवा इनकी आवाज को उठाता है तो मोदी सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर फर्जी मुकदमें दर्ज करवाने लगी है,जिससे आम आदमी की आवाज को दबाया जा सके लेकिन कांग्रेस के बब्बर शेर दर्ज कराए जा रहे फर्जी मुकदमों से घबराने वाले नहीं है।ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा और आईटी सेल के प्रदेश सचिव आशु भारद्वाज,आशु श्रीवास्तव ने कहा कि पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति के आगे घुटने टेकते हुए देश को बर्बादी के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया। महिला प्रकोष्ठ की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती अंजू द्विवेदी और महिला नेत्री श्रीमती सरिता शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में जितना शोषण महिलाओं का हो रहा है,इससे ज्यादा किसी सरकार में नहीं हुआ।महिलाएं अब घर से बाहर जाने के लिए भी दस बार सोचती हैं।पार्षद सुनील कुमार और पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारें देश की आमजनता को विभिन्न माध्यमों से लूट रही है।कांग्रेस अब सड़कों पर उतरकर देश की जनता को भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता को जगाने का काम कर रही है,जिससे घबराकर मोदी सरकार फर्जी मुकदमें दर्ज का आम आदमी की आवाज को दबाना चाहती है।इस अवसर पर हरविंदर सिंह उर्फ रिंकू,हेमंत चंचल,यश शर्मा,निखिल सौदाई, शिवम बाल्मीकि,आकाश, गुलशन शर्मा,सोनू सैनी,वसीम सलमानी,मनोज,आशु,अजय उर्फ चीकू, जावेद आलम,आकाश आदि शामिल थे।
0 टिप्पणियाँ