राज्यमंत्री जसवंत सैनी को मासूम छात्र अल्तमश कबीर ने बताई समस्या, राज्यमंत्री से तुरन्त कराया समाधान
रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-एक मासूम छात्र ने राज्यमंत्री जसवंत सैनी से स्कूल के बच्चों के सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवागमन के लिए पुलिस की व्यवस्था करने की माँग की जिस पर राज्यमंत्री ने तत्काल मासूम की माँग पूरी कर दी।
नगर के नेशनल पब्लिक स्कूल के कक्षा 9 के छात्र अल्तमश कबीर ने राज्यमंत्री जसवंत सैनी के निवास पर पहुँच कर बड़ी मासूमियत के साथ कहा कि मंत्री जी स्कूल टाइम सुबह 7 बजे से 8:30 बजे तक और दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक के लिए हाथी गेट व शहरीपुल पर बच्चों के सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीक़े से निकलने के लिए पुलिस को आवश्यक निर्देश दीजिए ताकि बच्चों में किसी तरह की शंका न रहे।बच्चे की मासूमियत और समझदारी से राज्यमंत्री बहुत प्रभावित हुए और पहले उन्होंने बच्चे को गुलदस्ता भेंट किया।साथ ही तत्काल पुलिस को इस विषय में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि बच्चों में इतना हौसला होना चाहिए कि वह अपनी बात रख सकें।उन्होंने अल्तमश कबीर को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद देते हुए कहा कि मन लगा कर पढ़ाई कीजिए।आप जैसे बच्चे देश का नाम ऊँचा करते हैं।इस दौरान प्रमोद कौशिक,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा चौधरी हैदर गुर्जर,फुरकान चौधरी, दीपक सैनी आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ