जनसुनवाई के दौरान आई पांच समस्याओं में से एक समस्या का अपर नगरायुक्त प्रदीप यादव ने किया तुरंत समाधान
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- नगर निगम में आज जनसुनवाई के दौरान आई पांच समस्याओं में से एक समस्या का अपर नगरायुक्त प्रदीप यादव ने तुरंत समाधान करा दिया, जबकि बाकि चार समस्याओं के समाधान के लिए सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
वार्ड 63 राजपूत कॉलोनी निवासी नसीब खान ने कॉलोनी में साफ सफाई कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया जिस पर अपर नगरायुक्त ने क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक व सफाई मित्र को भेजकर सफाई कराते हुए समस्या का समाधान करा दिया। नसीब खां द्वारा एलईडी लाइट ठीक कराने के लिए भी प्रार्थना पत्र दिया जिसके लिए पथ प्रकाश प्रभारी को स्थल निरीक्षण कर कार्रवाई के लिए कहा गया। इसके अलावा वार्ड 07 मिगलानी बिल्ंिडग चौक निवासी उसमान मलिक ने चौक की हाईमास्ट लाइट ठीक कराने, वार्ड 19 गोपाल नगर निवासी समर वितराना द्वारा गोपाल नगर में सड़क पर अवैध धुलाई संेटर द्वारा किये गए अतिक्रमण को हटाये जाने तथा वार्ड 14 शिवपुरी कॉलोनी निवासी सोनू जाटव द्वारा शिवपुरी कॉलोनी में पाइप लाइन ठीक कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया। जिनके लिए सम्बद्ध विभागों के अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में मुख्य अभियंता निर्माण सुरेश कुमार व महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ