अधिशासी अधिकारी सविता वर्मा को पत्र सौंप नामित सभासद सूरज वाल्मिकी ने कर्मचारियों को बढ़ा वेतन देने की माँग
रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी सविता वर्मा को नामित सभासद सूरज वाल्मिकी ने पत्र सौंप कर नगर पंचायत के कर्मचारियों को अप्रैल माह से बढ़ा हुआ वेतन दिए जाने की मांग की है।
नामित सभासद सूरज वाल्मिकी ने नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी सविता वर्मा को माँग पत्र व शासनादेश की कॉपी सौंप कर बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सराहनीय निर्णय लेते हुए कर्मचारियों की मजदूरी बढ़ा दी गई है।इसलिए अप्रैल माह का मई माह में दिए जाने वाला वेतन बढ़ोतरी के साथ दिया जाए।इसके अलावा बढ़ती गर्मी को देखते हुए सफाई कर्मचारियों की जो हाजरी दोपहर दो बजे होती है वह तीन बजे की जाए।अधिशासी अधिकारी सविता वर्मा ने कहा कि शासनादेश के अनुसार ही कार्य किया जाएगा।नगर पंचायत कर्मचारियों को शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सभी सुविधाएं दी जाएंगी।
0 टिप्पणियाँ