तीन दिवसीय हाई परफॉर्मेंस क्रिकेट कैंप का हुआ सफलतापूर्वक समापन
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-अंबाला रोड स्थित ज्ञान कलश इंटरनेशनल स्कूल क्रिकेट ग्राउंड पर सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय हाई परफॉर्मेंस क्रिकेट कैंप का मंगलवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। 19 अप्रैल से शुरू हुए इस कैंप में जिले के चयनित खिलाड़ियों को तकनीकी और फिटनेस से जुड़ा उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दिया गया।समापन अवसर पर एसडीसीए पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अंडर-23 बॉलिंग कोच वकार अहमद, फिटनेस ट्रेनर इसरार अजीम खान तथा कोच मोहम्मद सैफ को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
तीन दिनों तक चले इस कैंप में खिलाड़ियों को आधुनिक क्रिकेट तकनीक, मैच सिचुएशन, स्किल डेवलपमेंट और फिटनेस के महत्वपूर्ण पहलुओं की गहन ट्रेनिंग दी गई।इस दौरान कोच मोहम्मद सैफ़,वकार अहमद और इसरार अजीम खान ने कैंप की सराहना करते हुए कहा कि सहारनपुर में इस स्तर का आयोजन खिलाड़ियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। उन्होंने चेयरमैन मोहम्मद अकरम के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से जिले के खिलाड़ियों को बेहतरीन मंच मिल रहा है। सही मार्गदर्शन मिलने पर यहां के खिलाड़ी प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।एसडीसीए के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया कि यह कैंप चेयरमैन मोहम्मद अकरम की पहल का परिणाम है और भविष्य में भी इस तरह के आयोजन जारी रहेंगे, जिससे खिलाड़ियों को निरंतर लाभ मिल सके।कैंप के सफल आयोजन में एसडीसीए सचिव लतीफ़ उर रहमान,उपाध्यक्ष परविंदर सिंह, कोषाध्यक्ष पाली कालड़ा, संरक्षक अमर गुप्ता, राज कुमार राजू, मीडिया प्रभारी सैयद मशकूर, संयुक्त सचिव महेश शर्मा, मोहम्मद वकार, भूपेंद्र कच्छल, विनय कुमार, सत्यम शर्मा, रवि सिंघल, योगेश गुप्ता, राकेश शर्मा, राजीव गोयल टप्पू, रणधीर कपूर, विक्रांत चौधरी, आमिर कुरैशी, अर्जुन चौहान, आदिल खान, तनवीर खान, संजय विश्वकर्मा, शोएब अहमद, सचिन सैनी, पीयूष राणा, रविश राठी, अर्जुन कुमार, अंजर अली, प्रीति मेहरा, राज शेखर, राव मुजीब, अक्षय चौहान, आयुष चौधरी, प्रिंस पटेल और ललित पंवार सहित अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
0 टिप्पणियाँ