संविदा विद्युत कर्मचारियों का ऐलान,मांगें न मानीं तो प्रदेशभर में आंदोलन तेज
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- घंटाघर स्थित बिजली घर पर विद्युत संविदा कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश ने पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रदेशभर में चरणबद्ध धरना प्रदर्शन आंदोलन की घोषणा की । संघ का आरोप है कि आउटसोर्सिंग निगम से कर्मचारियों को बाहर रखे जाने के कारण संविदा कर्मियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है।
संघ के जिला अध्यक्ष चैधरी गुलशन कुमार ने बताया कि इस निर्णय के चलते कर्मचारियों को निर्धारित मानक वेतन का लाभ नहीं मिल पाएगा और उन्हें सीधे भुगतान की सुविधा से भी वंचित रहना पड़ेगा। वर्तमान व्यवस्था में कर्मचारियों को ठेकेदार कंपनियों के माध्यम से ही भुगतान प्राप्त करना पड़ रहा है, जिससे शोषण की स्थिति बनी हुई है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार, 21 अप्रैल को प्रदेश के सभी जनपदों में एक दिवसीय सत्याग्रह किया जाएगा। इसके बाद 4 मई को संपूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा। यदि इसके बावजूद कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो संघ द्वारा अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू किया जाएगा।संघ के इस ऐलान से विद्युत विभाग की व्यवस्थाओं पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।इस अवसर पर नितिन कुमार सैनी, हसन, प्रदीप, उद्यम, शक्ति, राहुल, शुभम, विनीत, दिलदार, गय्यूर, संजय, रोशन, मोहित, प्रवीण, राकेश, रजत, अरविन्द, अमित, संदीप, सोनू राणा आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ