पुलवामा के शहीदों की याद में किया रक्तदान शिविर का आयोजन
रिपोर्ट श्रवण झा
हरिद्वार- वर्ष 2019 में 14फरवरी को हुए पुलवामा आतंकवादी हमले में शहीद हुए सैनिकों की याद में गोपीचंद कालोनी एकता मंच धीरवाली ज्वालापुर व ब्लड़ वॉलिंटियर द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।धीरवाली स्थित शिव गंगा मार्ट सिटी पैलेस में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ रानीपुर विधायक आदेश चौहान व भाजपा हरिद्वार जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने वीर सैनिकों को श्रृद्धांजलि देते हुए दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि रक्तदान करना बहुत ही महत्वपूर्ण व सराहनीय कार्य है। एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान तीन जरुरतमंद लोगों की जान बचा सकता है।भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि पर्यावरण और स्वच्छता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे गोपीचंद कालोनी एकता मंच द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन वीर शहीदों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि है।मंच के महामंत्री व भाजपा जिला सोशल मीडिया संयोजक मनोज शर्मा ने बताया कि गोपीचंद एकता मंच पर्यावरण संरक्षण,स्वच्छता अभियान,रक्तदान शिविर,जरूरतमंद लोगों की मदद के माध्यम से समाज को जागरूक कर रहा है।जिला रक्त कोष के डा.अंकुर सैनी ने बताया कि शिविर में 45यूनिट रक्त प्राप्त हुआ है।रक्तदान में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई है।इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा,लोकसभा सोशल मीडिया संयोजक आशीष झा,ज्वालापुर नगर मंडल अध्यक्ष वरुण वशिष्ठ, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंचल कौर,मोहित शर्मा,वरुण चौहान,वेदपाल चौहान,राजकमल सैनी,अमित सैनी,रविकांत,शिवशंकर पांडेय,पंकज बागड़ी,अश्विन चौहान,गोपीचंद कालोनी एकता मंच के अध्यक्ष विनय तिवारी,उपाध्यक्ष अश्वनी पाल,मंत्री जितेंद्र शर्मा,मनोज धीमान,अरविंद कुशवाह,कोषाध्यक्ष गजेंद्र धीमान,सौरभ सक्सेना व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ