माननीय राज्य सूचना आयुक्त उ0प्र0 27 अप्रैल को जनपद में
जनपद के समस्त विभागों के जनसूचनाधिकारियों एवं उनके प्रथम अपीलीय अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-माननीय राज्य सूचना आयुक्त उ0प्र0 श्री मोहम्मद नदीम 27 अप्रैल 2026 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के समस्त विभागों के जनसूचनाधिकारियों एवं उनके प्रथम अपीलीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। 2 मई किसी एक तहसील, विकासखण्ड,परिवहन विभाग के जनसूचना प्रकोष्ठ का भी निरीक्षण करेंगे।
जनसूचनाधिकारियों के समक्ष सूचना का अधिकार के तहत प्रस्तुत आवेदन पत्रों एवं उनके प्रथम अपीलीय अधिकारियों के समक्ष प्राप्त आवेदन पत्रों के निस्तारण के दौरान आने वाली समस्याओं के निस्तारण हेतु उनके प्रश्नों का समाधान मा0 राज्य सूचना आयुक्त द्वारा किया जाएगा। सूचना आयोग उ0प्र0 द्वारा जिन प्रकरणों में अभी तक अर्थदण्ड वसूली और क्षतिपूर्ति की कार्यवाही की गयी है, उसका विस्तृत विवरण भी लिया जाएगा। द्वितीय अपीलें व शिकायतें मा0 आयोग में प्रचलित है जिनके शीघ्र निस्तारण हेतु विचार-विमर्श तथा लम्बित द्वितीय अपीलों एवं शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभाग द्वारा अब तक की गयी कार्यवाही की जानकारी ली जाएगी।
0 टिप्पणियाँ