Ticker

6/recent/ticker-posts

एक युवती का शव उसके घर में फंदे पर लटके मिलने से फैली सनसनी

एक युवती का शव उसके घर में फंदे पर लटके मिलने से फैली सनसनी 

रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-थानाक्षेत्र के एक गांव में एक युवती का शव उसके घर में फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक़ ग्राम हरडेकी निवासी लगभग 20 वर्षीय युवती चाहना पुत्री बॉबी का शव दोपहर लगभग एक बजे घर में फंदे पर लटका मिला। परिजनों द्वारा सूचना दिए जाने पर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर उम्मेद कुमार पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुँचे और घटना की जानकारी ली।मामला संदिग्ध है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवती ने आत्महत्या की है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहनता से जांच कर रही है।फॉरेंसिक टीम भी मौक़े पर पहुँची और साक्ष्य जुटाए।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर उम्मेद कुमार का कहना है कि घटना की जाँच की जा रही है।पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की जानकारी मिलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सहारनपुर रिजर्व पुलिस लाइन्स में आयोजित हुआ दीक्षांत परेड समारोह, नए पुलिस आरक्षियों ने ली शपथ