Ticker

6/recent/ticker-posts

आई.एम.ए. की मासिक वैज्ञानिक गोष्ठी में विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञों ने आधुनिक उपचार पद्धतियों पर साझा किए अपने विचार

आई.एम.ए. की मासिक वैज्ञानिक गोष्ठी में विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञों ने आधुनिक उपचार पद्धतियों पर साझा किए अपने विचार

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-आई.एम.ए. की मासिक वैज्ञानिक गोष्ठी का आयोजन जी.पी.ओ. रोड स्थित एक होटल के सभागार में किया गया, जिसमें विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञों ने आधुनिक उपचार पद्धतियों पर अपने विचार साझा किए।कार्यक्रम का संचालन वैज्ञानिक सचिव डॉक्टर कलीम अहमद के द्वारा किया गया। सचिव डॉक्टर नीरज आर्य ने सभी चिकित्सको का स्वागत किया।

डॉक्टर  राजेश ने कहा कि यदि किसी मरीज का लीवर पूरी तरह से खराब हो जाए तो उसका ईलाज लीवर ट्रांसप्लांटेशन ही है,क्योकि ऐसी स्थिती मे कोई दवाई काम नही करती है।डॉक्टर ख्याति भाटिया ने बताया कि अब गले के कठिन से कठिन कैंसर की सर्जरी भी कार्बन डाई आक्साइड लेजर तथा ट्रान्सरोबोटिक सर्जरी के द्वारा आसानी से की जा सकती है।इन सर्जरी मे ब्लीडिग कम होती है तथा मरीज को अस्पताल मे कम समय के लिए रुकना पडता है।इस मौके पर आई.एम.ए.के अध्यक्ष डॉक्टर प्रवीण शर्मा ने सभी चिकित्सको से निवेदन किया कि सभी चिकित्सक अपने अस्पताल मे फायर से संबंधित शासन के निर्देशो का पालन करे।इस अवसर पर डॉक्टर अनुपम मलिक कोषाध्यक्ष, डॉक्टर मोहन सिंह, डॉक्टर मनदीप सिंह, डॉक्टर डी.के.गुप्ता, डॉक्टर नरेश नौसरान, डॉक्टर महेश ग्रोवर, डॉक्टर महेश चन्द्रा,डॉक्टर विकास अग्रवाल, डॉक्टर रेणू शर्मा, डॉक्टर साक्षी मलिक, डॉक्टर ननीता चन्द्रा,डॉक्टर संजय यादव, डॉक्टर संदीप गर्ग, अनिल मलिक, डॉक्टर सुधीर अग्रवाल, डॉक्टर संजीव अग्रवाल, डॉक्टर रजनीश सिंघल, डॉक्टर राहुल सिंह, डॉक्टर शशिकांत, डॉक्टर रविकांत, डॉक्टर वी.एस.पुणडीर, डॉक्टर अतुल जैन, डॉक्टर प्रशान्त खन्ना, डॉक्टर आर.एस.पंवार, डॉक्टर विक्रांत मेहदीरत्ता, डॉक्टर राज खन्ना, डॉक्टर विजय अग्रवाल, डॉक्टर सत्यानंद साथी आदि चिकित्सक उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सहारनपुर रिजर्व पुलिस लाइन्स में आयोजित हुआ दीक्षांत परेड समारोह, नए पुलिस आरक्षियों ने ली शपथ