हरिद्वार पुलिस का सत्यापन अभियान जारी
रिपोर्ट श्रवण झा
हरिद्वार-कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा प्रत्येक सप्ताह रविवार को बाहरी व्यक्तियो,किरायेदारो, घरेलू नौकरो,कबाडियो,होटल/ढाबे में कार्य करने वाले व्यक्तियो एवं संदिग्धो के सत्यापन की कार्यवाही करते हुये लोगो को सत्यापन कराने हेतु जागरूक किया जा रहा है।
आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।प्रभारी निरीक्षक आशुतोष राणा के नेतृत्व में उक्त अभियान को जारी रखते हुये आज प्रातःरानीपुर पुलिस टीमो द्वारा रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत संजयनगर टिबडी, एवं टिहरी विस्थापित कालोनी में निवासरत बाहरी व्यक्तियो, किरायेदारों, व घरेलू नौकरो, ठेली, फड वाले,कबाडियो,होटल/ढाबे में कार्य करने वाले एवं बिना सत्यापन के घूम रहे संदिग्धो के सत्यापन हेतु सघन अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान पुलिस टीमो द्वारा मौके पर कुल 46किरायेदारो,मजदूरो,घरेलू नौकरो का सत्यापन कराया गया,तथा बिना सत्यापन के किरायेदार ,घरेलू नौकर व बाहरी व्यक्तियो को रखने पर पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कुल 06मकान मालिको के 60,000/रू0 के कोर्ट चालान किये गये।
0 टिप्पणियाँ