Ticker

6/recent/ticker-posts

ऑपरेशन स्माइल के तहत पुलिस ने तीन नाबालिग बच्चों को किया रेस्क्यू

 ऑपरेशन स्माइल के तहत पुलिस ने तीन नाबालिग बच्चों को किया रेस्क्यू

रिपोर्ट श्रवण झा

हरिद्वार-नगर कोतवाली पुलिस ने गुरुग्राम हरियाणा से स्कूल जाने के लिए घर से 20फरवरी को निकले तीन नाबालिगों को बरामद किया है। पुलिस के अनुसार तीनों बच्चे घूमने की योजना बनाकर रेल से हरिद्वार पहुंचे।पुलिस ने बच्चों के परिजनों को सूचना दे दी है।

जानकारी के मुताबिक जनपद में ऑपरेशन स्माइल के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा है अभियान के अंतर्गत पुलिस टीमें रेलवे स्टेशन,हर की पैड़ी व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भ्रमणशील रहकर बिना अभिभावकों के घूमते मिले बच्चों से पूछताछ एवं सत्यापन करती हैं।पुलिस टीम हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर चेकिंग पर थी।इसी दौरान तीनों बालक संदिग्ध अवस्था में लावारिस हालत में घूमते मिले।प्रारंभिक पूछताछ में बच्चे संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए।पुलिस द्वारा मौके पर बच्चों की काउंसलिंग की गई तथा उन्हें सुरक्षित रूप से बाल गृह ज्वालापुर में दाखिल कराया गया।पुनःकाउंसलिंग के उपरांत बच्चों ने अपना नाम व पता बताया।जानकारी के आधार पर परिजनों से संपर्क किया गया तो ज्ञात हुआ कि बच्चे स्कूल के लिए घर से निकले थे,परंतु स्कूल न पहुंचने पर परिजनों द्वारा काफी तलाश की गई ।बच्चों के न मिलने पर संबंधित थाना,गुरुग्राम (हरियाणा) में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। तीनों बालक कक्षा 6के छात्र हैं,जो कि हरिओम इंटरनेशनल स्कूल खेड़की के विद्यार्थी हैं। स्कूल की छुट्टी के बाद बिना परिजनों को बताए रेल के माध्यम से हरिद्वार आ गए थे।रेस्क्यू किए गए बालक आर्यन पुत्र रोहित,उम्र 11वर्ष,दीपक पुत्र मिन्नत राज,उम्र 12वर्ष वमयंक पुत्र सुनील,उम्र 12वर्ष ,निवासीगण ग्राम खेड़की डोला,गुरुग्राम,हरियाणा बताए गए हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मोबाइल रिपेयरिंग की आड़ में फर्जी दस्तावेज बना रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार