जेसीबी से कब्रों को खुर्द-बुर्द करने का आरोप, एसएसपी से कार्रवाई की गुहार
रिपोर्ट समीर चौधरी
देवबंद-मोहल्ला सराय काहरान निवासी शमशाद अली, नईम, शादाब, मुस्तकीम, शहजाद और हसीब आदि ने सोमवार को एसएसपी को भेजे प्रार्थना पत्र में बताया कि रविवार को काफी संख्या में लोग हथियार और जेसीबी लेकर करंजाली मार्ग स्थित कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जा करने पहुंचे और वहां कब्रों को खुर्द-बुर्द करना शुरु कर दिया।
जानकारी मिलने पर जब वह लोग मौके पर पहुंचे और इसका विरोध किया तो उनके साथ गाली गलौज की गई। आरोप है कि मारपीट का प्रयास भी किया गया। उन्होंने वहां से भागकर जान बचाई। पीड़ितों ने प्रार्थना पत्र में यह भी बताया की कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जा करने आए लोगों में से कई के विरुद्ध अपराधिक मामले चल रहे हैं। उन्होंने एसएसपी से मामले में कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
0 टिप्पणियाँ