Ticker

6/recent/ticker-posts

सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

सपोर्ट समीर चौधरी

देवबंद- सऊदी अरब में ड्राइवर की नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।

जनपद शामली थाना झिंझाना के बसी चुंधियारी गांव निवासी अजीम ने एससीजेएम के यहां प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि देवबंद क्षेत्र के राज्जुपुर गांव निवासी कामिल और अहसान से उसकी जान पहचान थी। करीब दो माह पूर्व दोनों लोगों ने उसे सऊदी अरब में ड्राइवर की नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया था। इसके लिए उससे दो लाख रुपये यह कहकर लिए गए कि यह रकम बाद में वेतन के साथ वापस मिल जाएगी। आरोप है कि भरोसा करके उसने उन्हें दो लाख रुपये दे दिए और उसे सऊदी अरब भेज दिया गया। लेकिन वहां उसे भेड़ चराने और घास खोदने का काम सौंपा गया। वह किसी तरह वापस लौटा। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दोनों लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज