Ticker

6/recent/ticker-posts

नाबालिगा के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नाबालिगा के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट श्रवण झा

हरिद्वार-कोतवाली बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को अहमदाबाद गुजरात से गिरफ्तार कर पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया है।

11फरवरी को कोतवाली क्षेत्र निवासी परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर दिलनवाज पुत्र इरफान निवासी ग्राम लालवाला को नामजद करते हुए 15वर्षीय नाबालिग बहन को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था।मुकद्मा दर्ज करने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी और पीड़िता की बरामदगी के लिए गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए 16फरवरी को आरोपी दिलनवाज को मीना कम्पनी चंडोदर जनपद अहमदाबाद गुजरात से गिरफ्तार करने के साथ नाबालिगा को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस टीम में एसआई देवेन्द्र सिंह,कांस्टेबल विक्रम व दिलीप सिंह शामिल रहे। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जागरूकता अभियान के तहत पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम जागरूकता कार्यक्रम आयोजित