जेईई मेन 2026 में आकाश एजुकेशनल सर्विसेज के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
9 छात्रों ने प्राप्त किए 98 से अधिक पर्सेंटाइल
रिपोर्ट श्रवण झा
हरिद्वार- सोमवार को घोषित किए गए जेईई मेन परीक्षा के नतीजों में आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड हरिद्वार के तीन छात्रों ने 99 से अधिक पर्सेंटाइल प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया है।
इनमें आयुष बर्दिया ने सर्वाधिक 99.92पर्सेंटाइल के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। इसके बाद इशिता गुप्ता ने 99.15,भव्या अग्रवाल ने 99.02पर्सेंटाइल प्राप्त किए।जबकि अद्रिजा साहा ने 99पर्सेंटाइल हासिल किया।आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के ब्रांच मैनेजर भगवंत सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए सभी छात्र-छात्राओं को सफलता की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।बताया कि हरिद्वार के छात्रों के शानदार परिणाम उनकी पढ़ाई के प्रति समर्पण और आकाश के मजबूत शैक्षणिक वातावरण का प्रमाण हैं।उन्होेंने बताया कि जेईई मेन 2026के पहले सत्र में आकाश के 13छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिसमें तीन छात्रों ने 99से अधिक और एक छात्रा ने 99पर्सेंटाइल हासिल किया। इसके अलावा इंस्टीटयूट के 9छात्रों ने 98से अधिक पर्सेंटाइल प्राप्त किए हैं।जिनमें कार्तिक गुप्ता 98.94,एकांश पटेल 98.48,अर्नव बंसल 98.46,आदित्य नौटियाल 98.45,अनुभव नेगी 98.44,इंद्रनील गांगुली 98.35,आद्या अग्रवाल 98.31,देवांश नेगी 98.19और शिवांशु यादव 98.05पर्सेंटाइल शामिल हैं।एकेडमिक हेड इंजीनियरिंग हेमंत कुमार,फैकल्टी श्रीकांत शर्मा व विशाल ने भी छात्र-छात्राओं को बधाई दी।
0 टिप्पणियाँ