Ticker

6/recent/ticker-posts

जागरूकता अभियान के तहत पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जागरूकता अभियान के तहत पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग

रिपोर्ट श्रवण झा

हरिद्वार- पुलिस द्वारा 26.जनवरी से तक संचालित जागरूकता अभियान “पुलिस आपके द्वार”के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली नगर पुलिस द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय हरिद्वार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कानूनों,आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112,महिला हेल्पलाइन 1090/1091,साइबर अपराध से बचाव,छेड़छाड़,घरेलू हिंसा तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को अवगत कराया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें। पुलिस सदैव आपकी सहायता एवं सुरक्षा के लिए तत्पर है।साथ ही आत्मरक्षा के सामान्य उपायों एवं सतर्कता संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए गए।स्थानीय नागरिकों एवं विद्यालय परिवार ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज में सुरक्षा एवं विश्वास बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया। भविष्य में भी इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की गई। वही दूसरी ओर कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा भी जागरूकता अभियान “पुलिस आपके द्वार” के अंतर्गत एक प्रभावी जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।यह कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार,कोतवाली ज्वालापुर एवं महिला सुरक्षा अधिकारी के कुशल पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कानूनों,आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112,महिला हेल्पलाइन 1090/1091, साइबर अपराध से बचाव,छेड़छाड़ एवं घरेलू हिंसा से संबंधित प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई।साथ ही किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को यह संदेश दिया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें। पुलिस सदैव उनकी सुरक्षा एवं सहायता के लिए तत्पर है। इसके अतिरिक्त आत्मरक्षा के सामान्य उपायों एवं दैनिक जीवन में सतर्कता बरतने संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए गए।स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज में सुरक्षा एवं विश्वास बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। भविष्य में भी इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

डीपीएस दौलतपुर एवं एसएमएयू इंटरनेशनल के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू),