चारधाम यात्रा की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक
यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद की जाए जिलाधिकारी
रिपोर्ट श्रवण झा
हरिद्वार-चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं से सम्बन्धित विभागों की कार्ययोजना/तैयारियों की समीक्षा की गयी ।बैठक में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी विभागों की तैयारियों एवं कार्ययोजना पर चर्चा की।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुशील नौटियाल ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि विगत् वर्ष की भांति श्रद्धालुओं/यात्रियों का पंजीकरण् ऋषिकुल मैदान किया जायेगा।जिसके लिये तैयारियां शुरु कर दी गयी है।ऋषिकुल में जर्मन हैंगर युक्त टैन्ट अस्थायी पंजीकरण केन्द्र बनाया जायेगा,जिसमें यात्रियों की सुविधार्थ फंखे,बिजली,पानी,शौचालय एवं आवश्यक व्यवस्थाएं भी करवाई जायेगी।जिलाधिकारी द्वारा पर्यटन अधिकारी को चारधाम यात्रा में ऋषिकुल मैदान में पंजीकरण हेतु 20पंजीकरण काउंटर शिफ्टवार ड्यूटी लगाये जाने के निर्देश दिए गए,इसके साथ-साथ पंजीकरण काउंटरों को प्रातः 7बजे से सायं 7बजे तक संचालित करने के साथ ही समस्त तैयारियां यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व करने के निर्देश दिए गए ।जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को आवश्यकता पड़ने पर होल्डिंग एरिया को चिन्हित किये के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा के दौरान पुलिस को यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने एवं यात्रा के दौरान भीड़ नियंत्रण के डाइर्वन प्लान बनाये जाने के निर्देश दिए गए।पुलिस की ओर से एसपी सिटी अभय सिंह ने जिलाधिकारी को पुलिस की तैयारियों के सम्बन्ध में जानकारी दी।जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों को ट्रिप कार्ड/ग्रीन कार्ड बनाने एवं वाहनों से सम्बन्धित समस्याओं के निराकरण हेतु सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन),हरिद्वार को ऋषिकुल मैदान में एक हेल्पडेस्क बनाये जाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा के दौरान धामों पर अत्याधिक भीड़ होने,वीकेंड पर अथवा अपरिहार्य स्थिति में हरिद्वार में भीड़ बढ़ने पर यात्रियों/श्रद्धालुओं के ठहरने हेतु धर्मशालाओं/ आश्रमों का चिन्हीकरण करते हुए हरिद्वार के दर्शनीय स्थलों के साईनेज तैयार कर लगाये जाने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने नगर निगम को पंजीकरण केन्द्र एवं होल्डिंग एरिया में यात्रियों की सुविधार्थ शौचालय एवं मोबाइल टॉयलेट बनाये जाने एवं प्रतिदिन सफाई व्यवस्था करने हेतु समुचित संख्या में सफाई कर्मचारियों की तैनाती करने हेतु निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने पंजीकरण केन्द्र ऋषिकुल मैदान में यात्रियों के स्वास्थ्य सम्बन्धी जांच हेतु कैम्प लगाये जाने हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए।जिलाधिकारी द्वारा चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों के भोजन,पानी आदि की सुविधा उपलब्ध कराये जाने हेतु जिला पूर्ति अधिकारी को अभियान चलाये जाने एवं आपात स्थिति में खान-पान की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यात्रा से पूर्व तैयारी करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में सभी होटलों,रेस्टोरेंट में सिलेंडर के स्थान पर गैस पाइप लाईन के माध्यम से गैस उपलब्ध कराये जाने हेतु अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा के दौरान बस स्टैण्ड पर यात्रियों/पर्यटकों को बदरीनाथ,केदारनाथ हेतु बसों की संख्या में वृद्धि करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को चारधाम यात्रा से पूर्व यात्रा रूट के सभी कार्यों को पूर्ण कर लिया जाये।जिलाधिकारी ने पंजीकरण करने वाली संस्था को निर्देशित किया कि अपनी तैयारियां समय से पूर्ण करे लें। जिलाधिकारी ने कहा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ चारधाम यात्रा को सफल बनाये जाने तैयारियां करने के निर्देश दिए।बैठक में एस.पी.सिटी अभय सिंह,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.आर.के सिंह,नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान,उपजिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार,आपदा प्रबन्धन अधिकारी मीरा रावत,अधिशासी अभियन्ता विद्युत विभाग दीपक सैनी,अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान विपिन चौहान,भारतीय संचार निगम से जे.पी.खातरकर,नगर निगम से यूएनए दीपक गोस्वामी,एआरटीओ निलिख खुराना,उत्तराखण्ड परिवहन से ए.जी.एम.विशाल चन्द्रा,राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से साइट मैनेजर नवीन सिंह,इथिक्स फाउंडेशन से प्रोजेक्ट मैनेजर प्रेम अनंत एवं सुमन बिल्जवाण आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ