विकास प्राधिकरण की टीम ने किया अवैध निर्माण को सील
रिपोर्ट श्रवण झा
हरिद्वार- हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माणकर्त्ताओं के खिलाफ कारवाई जारी है।
प्राधिकरण की टीम ने ज्वालापुर में पीएसी गेट के सामने,टिहरी विस्थापित कॉलोनी में राजकुमार द्वारा लगभग 20’’50’ के क्षेत्रफल में भूतल व प्रथम तल पर किए जा रहे अनाधिकृत व्यवसायिक निर्माण तथा ज्वालापुर हरिद्वार में रेलवे फाटक से पहले चंदवानी फर्नीचर के बराबर में श्रीमती मेघा अरोड़ा,द्वारा लगभग 25’’50’के क्षेत्रफल में भूतल एवं प्रथम तल पर जारी अनाधिकृत व्यवसायिक निर्माण को प्राधिकरण की टीम द्वारा पुलिस बल की उपस्थिति में सील किया गया।निर्माण स्थल पर उपस्थित अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि स्थल पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए आगे निर्माण कार्य ना किया जाए।
0 टिप्पणियाँ