Ticker

6/recent/ticker-posts

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महामंडलेश्वर रवींद्र पुरी ने भाजपा नेताओं संग देखी गोदान फिल्म

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महामंडलेश्वर रवींद्र पुरी ने भाजपा नेताओं संग देखी गोदान फिल्म 

रिपोर्ट श्रवण झा

हरिद्वार .-पेंटागन मॉल में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महामंडलेश्वर रवींद्र पुरी,राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ हरिद्वार के विभाग प्रचारक राकेश कुमार और भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता और साधु संन्यासियों ने भारतीय संस्कृति और गौमाता पर आधारित फ़िल्म गोदान को देखा।इस दौरान  भारत माता की जय,गौ माता की जय,वंदे मातरम के नारों से पिक्चर हॉल गूंज उठा।

इस अवसर पर आशुतोष शर्मा ने कहा कि गोदान फिल्म हमारी संस्कृति और धर्म में श्रेष्ठ माने जाने वाली गाय माता के बारे में बनाई गई फिल्में है।जिसमें बताया गया है कि गाय का पालना और संवर्धन करना हर तरह से लाभकारी है।हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। जिस घर में गौमाता का पालन पोषण होता है वहां से रोग दूर रहते हैं और खुशहाली आती हैं।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस फिल्म में बताए गए विचारों को घर-घर तक पहुंचाएं ताकि गौमाता का संवर्धन और गौ पालन बढ़ सके।उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का इस फिल्म को कर मुक्त करने पर धन्यवाद किया। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि सनातन धर्म सबसे प्राचीन धर्म है।हिंदू धर्म के लोगों ने समय-समय पर गाय की रक्षा के लिए बलिदान दिया है।आज आवश्यकता है कि गाय का संवर्धन और पालन पोषण बढ़ना चाहिए।उन्होंने गोदान फिल्म में दिखाए गए दृश्य को वास्तविकता से संबंधित बताया।उन्होंने कहा कि जिस तरह से एक मां अपने बच्चों का पालन पोषण करती है उसी तरह से गौमाता का दूध सभी प्राणियों का पालन पोषण करता है।उन्होंने कहा कि इस प्रकार की फिल्मों से आमजन को गाय माता और हिंदू धर्म के बारे में जानने का अवसर मिलेगा।इस प्रकार की फिल्मों से सनातन संस्कृति और धर्म का प्रचार और प्रसार होता है।इस दौरान महामंडलेश्वर ललितानंद गिरी,पूर्व विधायक संजय गुप्ता,जिला महामंत्री संजीव चौधरी,जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा,निपेंद्र चौधरी,सीमा चौहान,विशाल गर्ग,अभिनव चौहान,तेलुराम प्रधान,उज्ज्वल पंडित,प्रीति गुप्ता,जसबीर बसेड़ा,रेशु चौहान,धर्मेंद्र चौहान अरविंद कुशवाहा,जसवीर बसेड़ा,उमेश पाठक,मनोज शर्मा,देवेन्द्र चौधरी,मनोज गौतम,रितु ठाकुर,देवेंद्र चौधरी,गुड्डी कश्यप,कैलाश भंडारी,सुशील पवार,संजीव कुमार,पंकज बागड़ी,प्रताप प्रधान,बिन्दर पाल,वासु पाराशर,सूबे सिंह,नागेंद्र राणा,मोनू त्यागी,अमित चौहान सहित सैकड़ो साधु सन्यासी उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन सख्त